शहर में 60 जगहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

Updated at : 12 Apr 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
शहर में 60 जगहों पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

बेतिया : शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना पर नगर परिषद की बोर्ड ने मुहर लगा दी है. साथ ही कैमरा लगाने के लिए पटना की एजेंसी एम एडकॉम प्राइवेट लिमिटेड को दे दी गयी है. अब शहर में 60 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. एजेंसी के साथ नप का सात साल का […]

विज्ञापन

बेतिया : शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना पर नगर परिषद की बोर्ड ने मुहर लगा दी है. साथ ही कैमरा लगाने के लिए पटना की एजेंसी एम एडकॉम प्राइवेट लिमिटेड को दे दी गयी है. अब शहर में 60 जगहों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया जायेगा. एजेंसी के साथ नप का सात साल का एग्रीमेंट होगा.

बुधवार को नगर परिषद सभागार में सभापति गरिमा देवी सिकारिया के अध्यक्षता में नप बोर्ड की विशेष बैठक हुई. इसमें शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को सर्वसम्मति से सहमति दे दी गयी. बैठक के दौरान कई पार्षदों ने पूर्व चयनित 40 स्थलों की जगह और सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रस्ताव दिया. जिस पर सभापति ने सहमति दी. 20 अन्य नये स्थलों का जल्द ही स्थल चयन करने की बात कही गयी. सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि सात साल के लिए एजेंसी से एग्रीमेंट किया जायेगा.
कैमरे के रख-रखाव व उपयोग होने वाले बिजली बिल का भुगतान एजेंसी को ही करना होगा. साथ ही कैमरे को कम-से-कम तीन फुट की उच्चाई होगी. इसमें 24 घंटे कवरेज व पावर बैकअप होगा. सात दिन के रिकार्डिंग की क्षमता भी होगी. मेंटनेंस के लिए कर्मचारी सक्रिए होंगे. नाइट विजन वाले कैमरे प्रयुक्त होंगे.कंट्रोल रूम में जूम की सुविधा होगी. खास बात यह होगी कि यह कैमरे ऑटो रोटेबल होंगे. ताकि अधिक एरिया इसके दायरे में आ सके.कंट्रोलिंग एसपी की स्तर से होगी. बैठक में उपसभापति मो क्यूम, वार्ड पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ छोटे सिंह, अरूण कुमार, रामाकांत महतो, प्रेमचंद दूबे, मनोज कुमार, मधु देवी, निरा चौधरी , शंभू शर्मा आदि मौजूद रहे.
नप को कमाई के साथ-साथ होगी सुरक्षा
सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि यूनीपोल पर लगने वाले सीसीसीटीवी कैमरे से जहां शहर की सुरक्षा बढ़ेगी. साथ ही नगर परिषद की कमाई भी होगी. उन्होंने बताया कि शहर में चोरी, लूट, छिनतई, छेड़खानी, चेन स्नेचिंग व वाहन चोरी जैसे वरदातों पर रोक लगेगी. साथ ही इसका प्रयोग ट्रैफिक कंट्रोल के लिए भी किया जायेगा. सभापति ने बताया कि पूर्व में होर्डिंग के लिए हुए डाक पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा.
कैमरे लगाने वाली एजेंसी का भी बोर्ड ने किया चयन, पटना की एजेंसी शहर के 60 जगहों पर लगायेगी कैमरे
नप बोर्ड ने शहर में सीसीटीवी कैमरा लगाने की योजना पर लगायी मुहर
सात साल के लिए एजेंसी से नप करेगा एग्रीमेंट, रख-रखाव व बिजली बिल भुगतान करने की एजेंसी की होगी जवाबदेही
40 जगहों का किया जा चुका है चयन, शेष बचे स्थलों का जल्द चयन करने का लिया गया निर्णय
सभापति की अध्यक्षता में हुई
नप के विशेष बोर्ड की बैठक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन