अश्लील वीडियो बना कर किया वायरल, गिरफ्तार
Updated at : 12 Apr 2018 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

गौनाहा : नहाते समय महिला का चोरी छिपे वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वॉयरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाइ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान पकड़ी विशौली निवासी प्रेम नरायण के 19 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप […]
विज्ञापन
गौनाहा : नहाते समय महिला का चोरी छिपे वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वॉयरल करने का मामला सामने आया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाइ करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी की पहचान पकड़ी विशौली निवासी प्रेम नरायण के 19 वर्षीय पुत्र मोहित कुमार के रूप में हुई है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रणवीर कुमार झा ने बताया कि थाना क्षेत्र के पकड़ी विशौली गांव की एक घर में महिला स्नान कर रही थी. इसी दौरान मोहित ने चोरी से उसका वीडियो बना लिया और फिर सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक व व्हाट्सएप पर वॉयरल कर दिया. इसी खबर मिलने के बाद थाने पर महिला के परिजनों की ओर से शिकायत की गयी, जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मोहित को गिरफ्तार कर लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




