गायब मिली औषधि विभाग की टीम

बेतिया : औषधि नियंत्रण कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया है़ उन्होंने कहा है कि नौ अप्रैल को कार्यालय अवधि में सरकारी कार्यों पर विमर्श करने के लिए सभी को बुलाया गया तो मालूम चला कि बिना किसी सूचना के कार्यालय […]
बेतिया : औषधि नियंत्रण कार्यालय में अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन डॉ. लक्ष्मी नारायण सिंह ने सभी विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया है़ उन्होंने कहा है कि नौ अप्रैल को कार्यालय अवधि में सरकारी कार्यों पर विमर्श करने के लिए सभी को बुलाया गया तो मालूम चला कि बिना किसी सूचना के कार्यालय से सभी अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थिति है़
इसको लेकर सहायक औषधि नियंत्रक शिवरानी, औषधि निरीक्षक शहरी नीरज कुमार मानस, औषधि निरीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार, औषधि निरीक्षक बगहा अविनाश पटेल, औषधि निरीक्षक नरकटियागंज प्रदीप कुमार से जवाब-तलब किया गया है़ साथ ही कहा गया है कि दो दिन के अंदर जवाब नहीं दी जाती है वेतन भुगतान पर रोक लगा दी जाएगी़ सीएस ने कहा है कि समय पर जवाब नहीं मिलती है तो विभागीय कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा जाएगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




