तीन एजेंसियों को डिबॉर करने की अनुशंसा
Updated at : 11 Apr 2018 4:49 AM (IST)
विज्ञापन

बेतिया : निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं करनेवाले संवेदकों को काली सूची में डालने की चेतावनी देते हुए विभाग ने यथाशीघ्र काम पूर्ण करने का निर्देश दिया है. स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता ने संबंधित संवेदकों की जमानत राशि को भी जब्त करने की चेतावनी दी है. स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण […]
विज्ञापन
बेतिया : निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण नहीं करनेवाले संवेदकों को काली सूची में डालने की चेतावनी देते हुए विभाग ने यथाशीघ्र काम पूर्ण करने का निर्देश दिया है. स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता ने संबंधित संवेदकों की जमानत राशि को भी जब्त करने की चेतावनी दी है.
स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता ने बताया कि गोपालपुर थाना के घोघा निवासी अमित कुमार के मनोकामना कंस्ट्रक्शन को योगापट्टी प्रखंड के बलुआ देवराज में बहुउदेशीय भवन के निर्माण की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. कार्यस्थल का निरीक्षण में पाया गया कि अभी तक उनके द्वारा कार्य पूर्ण नहीं किया गया है. जबकि एकरारनामा के मुताबिक कार्य पूर्ण हो जाना था. इसके लिए दो दो बार स्मारित किया गया. लेकिन उनके द्वारा कार्य नहीं किया जा रहा है.
उनके कंस्ट्रक्शन कंपनी को डिबार सूची में डालने की अनुशंसा अधीक्षण अभियंता ने भी दी है. उसी प्रकार ठकराहां के कान्हा कंस्ट्रक्शन को लौरिया प्रखंड के सिंहपुर सतवरिया में पंचायत सरकार भवन निर्माण करने तथा प्रेम प्रताप राय जय महावीर कालोनी पटना को बैरिया के लौकरिया में पंचायत सरकार भवन व नौतन के धुमनगर में पंचायत सरकार भवन निर्माण की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी. यह एकरारनामा 13-14 में हीं हुआ था. बार बार स्मारित करने के बावजुद भी इनलोगों द्वारा कार्य को अर्पूण रखा गया है. कार्यस्थल का निरीक्षण में पाया गया कि वितीय वर्ष 2017-18 की समाप्ति में भी कार्य की प्रगति शून्य पायी गयी. इन्हें भी काली सूची में डालने के लिए मुख्य अभियंता को प्रतिवेदित किया गया.
समय से कार्य पूरा नहीं करने पर स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन के कार्यपालक अभियंता
ने की कार्रवाई
एक सप्ताह का दिया गया समय
अभियंता ने बताया कि उक्त एजेंसियों एक मौका और देते हुए इन्हें एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ करने की चेतावनी दी गयी है. अन्यथा बाध्य होकर इनके एकरारनामा को रद्द करते हुए अग्रधन एंव समय वृद्धि के खिलाफ काट कर रखी गयी राशि को भी जब्त करते हुए इनके निबंधन को काली सूची में डाल दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




