जांच के लिए पहुंचे बीईओ, मौजूद छात्राओं ने सुनायी आपबीती

नौतन : राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन दिनों से यहां की वार्डेन गायब हैं. इसको लेकर पहले तो छात्राओं ने वार्डेन का इंतजार किया, लेकिन वार्डेन के नहीं लौटने पर छात्राएं भी स्कूल छोड़कर घर चली गईं. इसको लेकर […]
नौतन : राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. आरोप है कि तीन दिनों से यहां की वार्डेन गायब हैं. इसको लेकर पहले तो छात्राओं ने वार्डेन का इंतजार किया, लेकिन वार्डेन के नहीं लौटने पर छात्राएं भी स्कूल छोड़कर घर चली गईं. इसको लेकर अब हड़कंप मच गया है. ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार को मामले की जांच करने पहुंचे बीईओ व एपीओ के सामने कुछ छात्राओं ने जहां अजीब कहानी सुनाई.
वहीं दबी जुबान में कुछ छात्राओं ने वार्डेन द्वारा अनियमितता बरतने की शिकायत की. छात्रा ममता कुमारी, पूजा कुमारी, राज नंदनी, कुमारी संजना, कुमारी सितम कुमारी, सरिता कुमारी, गुड़िया कुमारी, कृपा कुमारी, मनीषा कुमारी ने बीइओ को बताया कि बीते शनिवार की रात्रि को एक छात्रा शौचालय गई थी, जहां कुछ अजीब देखकर डर गई और भूत-भूत चिल्लाते हुए बाहर आई. इसको लेकर सभी छात्राएं बेहद डर गई और वार्डेन अनुराधा लाल के पास पहुंच इसकी शिकायत की.
इसपर वार्डेन ने सभी डांट कर भगा दिया. इधर, अगले दिन सुबह में वार्डेन स्कूल से गायब थीं और उनके रूम में ताला लगा हुआ था. पूछने पर रसोईयों ने बताया कि मैडम कल रात को ही चली गयी हैं. इसके बाद दो दिनो तक छात्राओं ने वार्डेन का इंतजार किया और सोमवार को अपने-अपने घर चली गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




