बस के मैनेजर को पिस्तौल दिखाकर रुपये छीने, केस

Updated at : 04 Apr 2018 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बस के मैनेजर को पिस्तौल दिखाकर रुपये छीने, केस

बेतिया : नगर के बस स्टैंड में बस के प्रबंधक से पिस्तौल के बल पर पांच हजार रुपया छीनने का आरोप लगाया गया है. सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास निवासी देवेंद्र सिंह ने नगर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में बस स्टैंड दुर्गा नगर के बुलेट श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, […]

विज्ञापन

बेतिया : नगर के बस स्टैंड में बस के प्रबंधक से पिस्तौल के बल पर पांच हजार रुपया छीनने का आरोप लगाया गया है. सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा बहास निवासी देवेंद्र सिंह ने नगर थाना में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है. प्राथमिकी में बस स्टैंड दुर्गा नगर के बुलेट श्रीवास्तव, मोहित श्रीवास्तव, रत्नेश श्रीवास्तव, पिंटू श्रीवास्तव, लल्लू श्रीवास्तव को आरोप बनाया गया है. देवेंद्र सिंह बेतिया से दिल्ली तक चलने वाली देव ट्रैवल्स के मैनेजर है. उन्होंने पुलिस से बताया है कि आरोपी बुलेट उससे प्रतिदिन 200 रुपया रंगदारी के रूप में मांग रहे थे. जब उसने रंगदारी नहीं दी तो वह अन्य आरोपियों के साथ आया. उसके साथ मारपीट की गयी. पिस्तौल लहराते हुए पांच हजार रुपये छीनकर सभी फरार हो गए. थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान ने बताया कि मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन