बेतिया में सेवानिवृत्त फौजी के बेटे को अपराधियों ने मारी गोल

Updated at : 20 Mar 2018 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
बेतिया में सेवानिवृत्त फौजी के बेटे को अपराधियों ने मारी गोल

बेतिया : सेवानिवृत्त फौजी के पुत्र अंकित मिश्रा (16) को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अंकित को पैर, हाथ व कनपटी में गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये. घटना मुफस्सिल थाने के मिर्जाटोला गांव की रविवार की […]

विज्ञापन

बेतिया : सेवानिवृत्त फौजी के पुत्र अंकित मिश्रा (16) को देर रात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. अंकित को पैर, हाथ व कनपटी में गोली लगी है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गये. घटना मुफस्सिल थाने के मिर्जाटोला गांव की रविवार की देर रात की बतायी गयी है.

बेतिया में सेवानिवृत्त
जख्मी अंकित को परिजनों ने इलाज के लिए जीएमसीएच सह एमजेके अस्पताल में भर्ती कराया है.
सूचना पर अस्पताल पहुंचे नगर थाने के दारोगा मनोज कुमार सिंह को दिये बयान में अंकित ने बताया है कि वह सेवानिवृत्त फौजी का पुत्र है. अपने दादा सजावल मिश्रा की दवा खरीदने घरदान पोखरा बाज़ार गया हुआ था. दवा खरीदकर वह बाइक से लौट रहा था. तभी पूर्व से घात लगाये गांव के मदनमोहन साह, जतन साह व मनोज साह ने हथियार के बल पर रोक लिया.
जतन व मनोज साह ने अंकित को गोली मार दी. अंकित घायल होकर जमीन पर गिर गया. सभी आरोपित उसे मरा समझ कर फरार हो गये. गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े, तब तक आरोपित फरार हो गये थे. दारोगा ने बताया कि अंकित को तीन गोलियां लगी हैं. उसका बयान दर्ज कर मुफस्सिल थाने को भेजा जा रहा है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन