ePaper

भितिहरवा में CM नीतीश के कार्यक्रम में एएनएम ने की नारेबाजी, मंच पर बुला कर नीतीश ने सुनी शिकायतें

Updated at : 20 Nov 2017 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
भितिहरवा में CM नीतीश के कार्यक्रम में एएनएम ने की नारेबाजी, मंच पर बुला कर नीतीश ने सुनी शिकायतें

भितिहरवा : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. दरअसल, नीतीश कुमार ने जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया, वैसे ही एएनएम ने हंगामा शुरू कर दिया. उस समय गांधी जी की शिक्षाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रकाश डाले रहे थे. अचानक नीतीश कुमार […]

विज्ञापन

भितिहरवा : चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के संबोधन के दौरान अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया. दरअसल, नीतीश कुमार ने जैसे ही अपना संबोधन शुरू किया, वैसे ही एएनएम ने हंगामा शुरू कर दिया. उस समय गांधी जी की शिक्षाओं पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रकाश डाले रहे थे. अचानक नीतीश कुमार के विरोध में नारे गूंजने लगे. पहले कुछ सेकंड तक तो मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन जारी रखा, लेकिन जब नारेबाजी खत्म नहीं हुई, तब उन्होंने एएनएम की जमकर क्लास लगायी.

महिलाओं को फटकार लगाते हुए उन्होंने कहा कि शर्म आनी चाहिए कि इस पावन मौके पर इस तरह की घटिया हरकत की जा रही है. उन्होंने कहा कि यह गांधी की भूमि सत्याग्रह की भूमि है. ऐसे मौके पर इस तरह की हरकत नहीं करनी चाहिए. महिलाओं को याद रखना चाहिए कि महिला सशक्तिकरण का जो दौर बिहार में चल रहा है, उसे लागू करवाने के पीछे नीतीश कुमार ही हैं. हालांकि, कार्यक्रम की समाप्ति के बाद उन्होंने मंच पर एएनएम प्रतिनिधि मंडल को बुलाया और उनकी शिकायतों को सुना.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन