मुन्ना हत्याकांड में आया नया मोड़

Updated at : 09 Nov 2017 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
मुन्ना हत्याकांड में आया नया मोड़

बेतिया : ससुराल आये बगहा पुलिस जिला रूपवलिया निवासी मुन्ना यादव की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. मृतक के बड़े भाई प्रमोद यादव व पत्नी संगीता देवी ने सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आवेदन देकर नवलपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. उपमुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेतिया […]

विज्ञापन

बेतिया : ससुराल आये बगहा पुलिस जिला रूपवलिया निवासी मुन्ना यादव की हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है. मृतक के बड़े भाई प्रमोद यादव व पत्नी संगीता देवी ने सूबे के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी को आवेदन देकर नवलपुर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है.

उपमुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बेतिया एसपी विनय कुमार को जांच कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. उपमुख्यमंत्री को दिये आवेदन में मृतक मुन्ना यादव के बड़े भाई प्रमोद यादव व पत्नी संगीता देवी ने बताया है कि मृतक मुन्ना यादव 16 सितंबर को अपने ससुराल नवलपुर थाना के सिसवा-बैरागी गांव आया हुआ था. उसकी पत्नी पहले से मायके में थी. विश्वकर्मा पूजा यानी 17 सितंबर को मुन्ना अपने घर नहीं पहुंचा,तो परिजनों ने उसके मोबाइल संख्या- 7321863744 पर फोन किया.

तो मुन्ना बताया कि नुमिइया निवासी रविन्द्र यादव, दुर्योधन यादव, पवन प्रसाद, बीरबल यादव, रविन्द्र याद+व की मां पूर्णिमा देवी व बहन रीमा कुमारी षडयंत्र रचकर विश्वकर्मा पूजा का प्रसाद खाने के लिए बुलाया. उसके बाद मुन्ना से परिजन व पत्नी का कोई संपर्क नहीं हुआ. बाद में मृतक की पत्नी संगीता देवी ने 22 सितंबर को नवलपुर थाने में आवेदन दी. काफी खोजबीन के बाद मुन्ना का शव श्रीनगर थाने के घोड़हिया रिंग बांध के पास गंडक नदी में बोरा में मिला. उसके बाद मुन्ना का आरोपित बीरबल यादव के घर से पुलिस बरामद की. जिसे पवन प्रसाद ने बीरबल यादव से बेच दिया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन