मुजफ्फरपुर- गोरखपुर रेलखंड पर परिचालन शुरू

Updated at : 13 Sep 2017 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर- गोरखपुर रेलखंड पर परिचालन शुरू

बेतिया (पश्चिमी चंपारण). जिले में आयी बाढ़ से मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर परिचालन बंद हो गया था. 30 दिनों के बाद इस रेलखंड पर मंगलवार को ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ़ मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट व मुजफ्फरपुर से बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस यहां से रवाना हुई. वहीं, आनंद विहार से […]

विज्ञापन
बेतिया (पश्चिमी चंपारण). जिले में आयी बाढ़ से मुजफ्फरपुर-गोरखपुर रेलखंड पर परिचालन बंद हो गया था. 30 दिनों के बाद इस रेलखंड पर मंगलवार को ट्रेनों का परिचालन शुरू हुआ़ मुजफ्फरपुर से आनंद विहार जाने वाली सप्तक्रांति सुपर फास्ट व मुजफ्फरपुर से बांद्रा जाने वाली अवध एक्सप्रेस यहां से रवाना हुई.
वहीं, आनंद विहार से चल कर मुजफ्फरपुर जाने वाली संप्तक्रांति डाउन भी बेतिया स्टेशन पर पहुंची. पिछले 13 अगस्त को बाढ़ में नरकटियागंज से हरिनगर स्टेशनों के बीच ट्रैक बह गया था. 400 मजदूरों ने दिन-रात काम कर इसकी मरम्मत की. इधर, नरकटियागंज-गोरखपुर रेलखंड पर भी गाड़ियां चलने लगीं. मालगाड़ी के ट्रायल के बाद सवारी ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन