1034 बोतल शराब जब्त, तीन पकड़ाये

Updated at : 12 Sep 2017 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
1034 बोतल शराब जब्त, तीन पकड़ाये

मैनाटांड़ : नेपाल बॉर्डर पर मैनाटांड़ पुलिस व भेड़िहरवा एसएसबी के जवानों ने भारी मात्रा में शराब व इंडिका कार के साथ तीन लोगों को दबोचने में कामयाबी पाई है. यह कार्रवाई अलग-अलग जगहों पर की गयी. पुलिस ने 314 बोतल नेपाली सौंफी शराब कार से जब्त करते एक को गिरफ्तार किया और एसएसबी के […]

विज्ञापन

मैनाटांड़ : नेपाल बॉर्डर पर मैनाटांड़ पुलिस व भेड़िहरवा एसएसबी के जवानों ने भारी मात्रा में शराब व इंडिका कार के साथ तीन लोगों को दबोचने में कामयाबी पाई है. यह कार्रवाई अलग-अलग जगहों पर की गयी.

पुलिस ने 314 बोतल नेपाली सौंफी शराब कार से जब्त करते एक को गिरफ्तार किया और एसएसबी के जवानों ने 720 बोतल नेपाली शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया. मैनाटांड़ के प्रभारी थानाध्यक्ष हरिभूषण राम ने बताया कि सोमवार को अलसुबह त्रिवेणी कैनाल के पदमौल चौक पर सअनि पचरतन सिंह के नेतृत्व में वाहन चेंकिंग अभियान जारी था. इस क्रम में इंडिका कार की जांच की गयी तो उसमें रखे 314 बोतल शराब बरामद हुई और चनपटिया थाना के डुमरा निवासी नरेश प्रसाद को गिरफ्तार किया गया.
इस मामले में कांड दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई जारी है. उधर भेड़िहरवा एसएसबी के जवानों ने एएसआइ जीडी संजय सिंह के नेतृत्व में पिलर संख्या 412/15 के समीप नाका लगा लगाये थे. इस दौरान मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के पकुहवा निवासी महमद्दीन मियां व रामकिशुन चौधरी के 15 वर्षीय पुत्र खेदू कुमार को 720 बोतल शराब के साथ दबोच लिया गया. एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि जब्त शराब व कारोबारियों को अग्रेतर कार्रवाई करते हुए मैनाटांड़ पुलिस को सौंप दिया गया.
नरकटियागंज कोर्ट के समीप होटलों में छापा, शराब पीनेवाले दो पकड़ाये: बेतिया. उत्पाद विभाग के पदाधिकारियों ने छापेमारी अभियान चलाकर शराब पीने के दो आरोपितों को दबोचने में कामयाबी पायी है. यह छापेमारी रविवार की देर शाम शिकारपुर थाना क्षेत्र के नरकटियागंज कोर्ट के अलावा हरदिया चौक एवं धूमनगर में की गयी. उत्पाद अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि नरकटियागंज अनुमंडल न्यायालय के समीप एक होटल में दो लोगों को शराब पीने की सूचना पर छापेमारी की गयी. दोनों को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच व कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमवार को जेल भेज दिया गया.
अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बेतिया नगर थाना के चिकपट्टी वार्ड 8 निवासी मंजूर आलम तथा शिकारपुर थाना के नया टोला प्रकाशनगर निवासी मुन्ना कुरैशी के रूप में हुई. बताया गया है कि पकड़ाये दोनों आरोपी आपस में साला व बहनोई हैं. उत्पाद अधीक्षक श्री कुमार ने बताया कि नरकटियागंज न्यायाधीश ने पिछले दिनों कोर्ट के समीप शराब बेचे जाने और पीने की बातों का जिक्र करते हुए एसपी बेतिया को पत्र लिखा था. इसके मद्देनजर नरकटियागंज कोर्ट के निकट छापेमारी अभियान चलाया गया. इस क्रम में कई तो भाग निकलने में कामयाब हो गये. लेकिन ये दो पकड़े गये.
मैनाटांड़. थाने की पुलिस ने सोमवार को पदमौल चौक पर बाइक के साथ जा रहे एक युवक तलाशी के दौरान दो किलो गांजा के साथ धर दबोचा. प्रभारी थानाध्यक्ष हरिभूषण राम ने बताया कि युवक के कंधे पर स्कूल बैग में दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया. पकड़ाये आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के पिपरपाती गांव निवासी राजमुद्दीन मियां के रूप में हुई. पुलिस ने इस मामले में कांड दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
शराब कारोबारी गिरफ्तार
बगहा. बगहा थाना की पुलिस ने बगहा थाना कांड संख्या 434/17 के नामजद अभियुक्त को गिरप्तार कर बेतिया जेल भेज दिया.थानाध्यक्ष मो.अयूब ने बताया कि बगहा आनंदनगर घाट पर 16 बोरा नेपाली शराब गत दिनों पकड़ा गया था.उसी मामले के नामजद अभियुक्त व पारसनगर निवासी भुटल कुशवाहा को गिरफ्तार किया गया.भुटल कुशवाहा के पकड़े जाने के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है.
पांच लीटर देसी शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार:
वाल्मीकिनगर. वाल्मीकिनगर थाना की पुलिस ने रविवार की शाम गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के कंनघुसरी गांव में छापेमारी कर एक महिला जानकी देवी को 5 लीटर देसी शराब के साथ धर दबोचा.इस बाबत थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी
कि कनघुसरी गांव में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है. सूचना पर पुलिस कर्मियों की टीम गठित कर जानकी देवी की घर की तलाशी ली गई.जहां से 5 लीटर देसी शराब के साथ महिला को हिरासत में ले लिया गया.आरोपी को नई उत्पाद अधिनियम के तहत थाना कांड सं 88/17 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत भेज दिया गया. छापेमारी में थाने के सहायक अवर निरीक्षक शैलेंद्र कुमार राय के अलावा महिला पुलिस और जवान मौजूद रहे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन