बिहार के मोतीहारी में दो भाई-बहन समेत तीन बच्चे डूबे, बूढ़ी गंडक में नहाने के दौरान हुआ हादसा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 13 May 2025 9:35 AM
मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़
Bihar News: पूर्वी चंपारण के मधुबन थाना क्षेत्र के नन्हकार गांव में सोमवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तीन मासूम बच्चे बूढ़ी गंडक नदी में डूब गए. गर्मी से राहत पाने के लिए नहाने गए ये बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और लापता हो गए. घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया है और बच्चों की तलाश के लिए गोताखोरों और स्थानीय प्रशासन की मदद ली जा रही है.
Bihar News: बिहार के मोतीहारी जिले के मधुबन थाना क्षेत्र अंतर्गत रूपनी पंचायत के नन्हकार गांव में सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया. गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए तीन मासूम बच्चे बूढ़ी गंडक नदी के गहरे पानी में डूब गए. घटना शाम करीब 5:30 बजे की है, जब गांव के अन्य बच्चों के साथ यह तीनों बच्चे घर के पास स्थित नदी में स्नान करने गए थे.
मस्ती में नहाते-नहाते अचानक गहरे पानी में चले गए बच्चे
डूबने वाले बच्चों की पहचान अंकुश राम के 6 वर्षीय बेटे चमचम कुमार, 9 वर्षीय बेटी अंजली कुमारी, और सुरेश राम की 10 वर्षीय बेटी राजनंदनी कुमारी के रूप में हुई है. तीनों बच्चे मस्ती में नहाते-नहाते अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. साथ मौजूद अन्य बच्चे डर के मारे भाग गए और गांव पहुंचकर घरवालों को घटना की सूचना दी.
गांव में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. परिजन रोते-बिलखते नदी किनारे पहुंचे. ग्रामीणों ने बिना देर किए स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चों की तलाश शुरू कर दी. साथ ही पुलिस और अंचलाधिकारी को भी घटना की सूचना दी गई.
शाम से लेकर देर रात तक बच्चों की खोजबीन जारी रही, लेकिन समाचार लिखे जाने तक किसी भी बच्चे का पता नहीं चल सका था. प्रशासन की ओर से सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है। मौके पर पुलिस के साथ-साथ कई स्थानीय लोग मौजूद रहे.
परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
मिली जानकारी के अनुसार, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग गमगीन माहौल में बच्चों की सलामती की दुआ कर रहे हैं. गांव में इस घटना को लेकर शोक और चिंता का माहौल है. स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की तलाश जारी है और जल्द से जल्द उन्हें ढूंढ़कर परिजनों को सौंपा जाएगा. साथ ही आपदा राहत से संबंधित प्रावधानों के तहत परिजनों को सहायता देने की बात कही गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










