रक्सौल एयरपोर्ट पर आया सबसे बड़ा अपडेट, जमीन अधिग्रहण लास्ट फेज में, अंतिम नोटिस जारी
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 29 Dec 2025 5:27 PM
AI फोटो
Raxaul Airport: रक्सौल एयरपोर्ट का पांच दशक लंबित सपना जल्द पूरा होने वाला है. जमीन अधिग्रहण प्रक्रिया अंतिम चरण में है और रैयतों को अंतिम नोटिस दिया जा चुका है. 8 सीटर विमान सेवा पटना और बनारस रूट पर जल्द शुरू होगी. भविष्य में ATR-72 और बड़े विमानों की उड़ान की योजना भी है.
Raxaul Airport: केंद्र और राज्य सरकार की रजामंदी के बाद रक्सौल एयरपोर्ट को संचालित करने को लेकर सभी तरह के आवश्यक तैयारियों को जल्द से जल्द पूरा करने का काम किया जा रहा है. भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (Airports Authority of India) ने रक्सौल एयरपोर्ट को चालू करने के लिए राज्य सरकार से बिना शर्त अतिरिक्त 121 एकड़ जमीन की डिमांड की थी. जिसके लिए राज्य कैबिनेट ने अनुमति मिलने के बाद जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हुई थी और दिसंबर के अंतिम सप्ताह में अधिग्रहण को लेकर सभी तरह की कागजी कार्य को पूरा कर लिए जाने की संभावना है. जिसके बाद रैयतों को उनके जमीन का भुगतान किया जाएगा.
क्या है योजना
जमीन के अधिग्रहण का कार्य पूरा हो जाने के बाद राज्य सरकार रक्सौल एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन को भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को सौंपेगी. इसके बाद, रक्सौल एयरपोर्ट के विकास काम भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के द्वारा कराया जाएगा. रक्सौल से 8 सीटर विमान के परिचालन को लेकर बैंगलोर की कंपनी स्प्रिट एयर को लेटर ऑफ इंटेंट पहले ही जारी किया जा चुका है.
रक्सौल से दो रूटों पटना के समीप बिहटा और यूपी के बनारस के बीच 8 सीटर विमान उड़ाने को लेकर लेटर ऑफ इंटेंट जारी किया गया है. हालांकि, बाद में रक्सौल एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार आदि का काम होने के बाद यहां से एटीआर-72 जैसे विमानों को उड़ाने की भी योजना है. ए-320 जैसे विमानों के परिचालन को लेकर अभी तैयारी नहीं देखी जा रही है.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
प्रक्रिया लास्ट फेज में
भविष्य में रक्सौल एयरपोर्ट का दायरा बढ़ेगा. नेपाल की सीमा से सटा होने के कारण रक्सौल से उड़ने वाले विमानों से नेपाली नागरिकों को भी लाभ मिलेगा. जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद तुरंत भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के द्वारा यहां एयरपोर्ट को चालू करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जाएगा. फिलहाल स्थिति यह है कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और रैयतों को अंतिम नोटिस दिया जा चुका है.
इसे भी पढ़ें: बिहार में कोहरा और ठंड का डबल अटैक, सभी 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, एडवाइजरी जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










