Bihar News: मोतिहारी के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, लगभग सवा करोड़ का सामान जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

मोतिहारी में शॉपिंग मॉल में लगी आग

Bihar News: मोतिहारी के एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई. इस घटना में लगभग सवा करोड़ रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई. गुरुवार की रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया.

विज्ञापन

Bihar News: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में गुरुवार की रात एक शॉपिंग मॉल में भीषण आग लग गई. अचानक आग लगने की वजह से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. घटना शहर के नगर थाना इलाके के मेन रोड में पानी टंकी के पास स्थित शोरूम की है. आग लगते ही आस-पास के लोगों ने तुरंत दुकानदार और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शोरूम और गोदाम में रखा सामान जलकर राख

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया. आग इतनी भयावह थी कि उस पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. बाद में अतिरिक्त संसाधन मंगाए गए. जानकारी के मुताबिक, मौके पर दो छोटी और तीन बड़ी दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका. लेकिन तब तक शोरूम और गोदाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था.

शोरूम के मालिक ने क्या बताया?

घटना के संबंध में शोरूम के मालिक राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि वह रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे. इसी दौरान उन्हें फोन पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है. जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि चारों तरफ आग फैल चुकी थी और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए थे.

राहुल कुमार गुप्ता ने बताया कि शोरूम में करीब 25 लाख रुपये का सामान रखा हुआ था, जबकि उसी दुकान में बने गोदाम में लगभग 75 लाख रुपये का माल मौजूद था. इस तरह कुल मिलाकर करीब सवा करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

दमकल विभाग के अधिकारी ने क्या बताया?

दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि आग काफी ज्यादा लगी थी, जिसके कारण बुझाने में समय लगा. शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. फिलहाल मामले की जांच जारी है. घटना के बाद इलाके में काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा, जबकि स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए थे. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

Also Read: Bihar Farmer Registry: बिहार में 2, 3, 4, 5 और 6 फरवरी को मिशन मोड में होगी फार्मर रजिस्ट्री, टारगेट पूरा करने पर मिलेगा इनाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन