पैन कार्ड अपडेट: घर बैठे ऐसे बदलें नाम, पता और मोबाइल नंबर

पैन कार्ड में नाम, पता या मोबाइल नंबर बदलना अब बेहद आसान है. जानें NSDL और UTIITSL वेबसाइट पर ऑनलाइन सुधार की पूरी प्रक्रिया, शुल्क और समयसीमा की जानकारी
भारत में हर बड़े वित्तीय लेन-देन के लिए पैन कार्ड अनिवार्य है. बैंक खाता खोलने से लेकर प्रॉपर्टी खरीदने तक, यह दस्तावेज पहचान और टैक्स से जुड़ी सबसे अहम कड़ीहै. लेकिन अक्सर छोटी-सी गलती, जैसे नाम की गलत स्पेलिंग, पुराना पता या बदला हुआ मोबाइल नंबर, बड़ी परेशानी का कारण बन जाती है. अच्छी बात यह है कि अब आपको एजेंटों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं, बल्कि ऑनलाइन ही आसानी से पैन कार्ड अपडेट किया जा सकता है.
ऑनलाइन प्रक्रिया: कैसे करें बदलाव
पैन कार्ड में सुधार करने के लिए सबसे पहले NSDL (Protean eGov) या UTIITSL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- “Changes/Correction in PAN” विकल्प चुनें
- पैन नंबर, नाम, जन्मतिथि और ईमेल जैसी बेसिक जानकारी भरें
- इसके बाद एक 15 अंकों का टोकन नंबर जेनरेट होगा
- अब जिन जानकारियों में बदलाव करना है, उन्हें सही रूप में दर्ज करें
- पहचान पत्र, पता प्रमाण, जन्मतिथि प्रमाण, फोटो और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज अपलोड करें
- शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें.
- अंत में Acknowledgement Slip डाउनलोड करें, जिससे आप बाद में स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे.
फीस कितनी लगेगी?
भारत में रहने वालों के लिए शुल्क ₹50 (GST सहित) है. विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए शुल्क लगभग ₹959 तय किया गया है.
कितने दिन में मिलेगा नया पैन कार्ड?
सही दस्तावेज और जानकारी जमा करने के बाद, अपडेटेड पैन कार्ड आमतौर पर 15 से 20 कार्यदिवस में मिल जाता है. यदि किसी डॉक्यूमेंट में गलती हो तो प्रॉसेस में थोड़ा अधिक समय लग सकता है.
क्यों जरूरी है समय पर अपडेट?
पैन कार्ड में गलत जानकारी होने पर बैंकिंग, निवेश, प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन और टैक्स से जुड़े काम रुक सकते हैं. इसलिए नाम, पता और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियों को समय पर अपडेट करना बेहद जरूरी है.
यह भी पढ़ें: Aadhaar App से मिनटों में हो जाएगा एड्रेस अपडेट, बस फॉलो कर लें ये आसान स्टेप्स
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By राजीव कुमार
राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.
राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.
डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.
राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.
जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.
जुड़िए [email protected] पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










