Manish Kashyap: मोतिहारी में मनीष कश्यप के साथ बहस के बाद धक्का-मुक्की, मांग को लेकर दे रहे थे धरना

Published by : Preeti Dayal Updated At : 29 Jul 2025 1:27 PM

विज्ञापन

मनीष कश्यप

Manish Kashyap: मोतिहारी में उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब मनीष कश्यप धरना देने के लिए पहुंचे. इस दौरान वहां मौजूद यूट्यूबर्स के साथ उनकी नोंक-झोंक हुई. जिसके बाद मामला बढ़ा और धक्का-मुक्की भी हुई. मामला मोतिहारी के कौड़िहार चौक की है.

विज्ञापन

Manish Kashyap: मोतिहारी में मनीष कश्यप और कुछ यूट्यूबर्स के बीच जमकर बहस हुई. मामला इतना गरमा गया कि मनीष कश्यप के साथ धक्का-मुक्की भी हुई. यह पूरा वाकया धरना कार्यक्रम के दौरान हुआ. दरअसल, मनीष कश्यप हाल ही में जनसुराज अभियान से जुड़े. रक्सौल में कोईरिया टोला नहर चौक पर हो रहे पुल निर्माण के पास डायवर्सन बनाने और रक्सौल में उत्पन्न जल संकट समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर जनसुराज की महिला नेता पूर्णिमा भारती आमरण अनशन कर रही हैं.

यूट्यूबर्स मनीष कश्यप का करने लगे विरोध

सोमवार को आमरण अनशन का तीसरा दिन था. सोमवार को ही मनीष कश्यप धरना में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान जैसे ही मनीष कश्यप पहुंचे वहां मौजूद यूट्यूबर्स ने उनसे सवाल-जवाब करना शुरू किया. शुरूआत में तो सब कुछ सामान्य था लेकिन, जैसे ही कुछ यूट्यूबर्स ने मनीष कश्यप से प्रशांत किशोर के पुराने बयानों पर सवाल किया, उसके बाद वे गुस्सा गए. मनीष कश्यप ने सवाल पूछ रहे यूट्यूबर को खरी-खोटी सुना दी. देखते ही देखते इस दौरान मौजूद सभी यूट्यूबर्स एकसाथ हो गए और मनीष कश्यप का विरोध करने लगे.

मनीष कश्यप के साथ हुई धक्का-मुक्की

इस दौरान मनीष कश्यप और यूट्यूबरों के बीच जमकर बहस हुई. मामला इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गई. स्थिति को संभालने के लिए मौके पर मौजूद आयोजकों को बीच-बचाव करना पड़ा. इस पूरे मामले से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चे में आ गया है. वहीं, मनीष कश्यप जनसुराज से जुड़ने के बाद वे कई बार प्रशांत किशोर के कार्यों की खुलकर सराहना करते हुए दिखे. ऐसे में वह पार्टी के धरना कार्यक्रम को लेकर ही पहुंचे, जहां पूरा वाकया हुआ.

Also Read: Bihar Cyber Fraud: 10th क्लास के छात्र की फ्रॉडगिरी! डीईओ बनकर प्रिंसिपल को किया फोन, ई-शिक्षा एप से राशि ठगने की रची साजिश

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन