खुशहाल जीवन जीने का तरीका सिखाता है रमजान
Updated at : 03 Jun 2017 8:39 AM (IST)
विज्ञापन

मसजिदों में अदा की गयी रमजान के पहले जुमे की नमाज शांति व खुशहाली के लिए मांगी गयी दुआ मोतिहारी, चकिया : रमजान का पाक महीना पूरी तरह से प्रशिक्षण का महीना है. सभ्य व खुशहाल जिंदगी इंसान कैसे जिये, इसी महीने में सीखता है. जिस तरह से इंसान रोजगार व तरक्की के लिए प्रशिक्षण […]
विज्ञापन
मसजिदों में अदा की गयी रमजान के पहले जुमे की नमाज
शांति व खुशहाली के लिए मांगी गयी दुआ
मोतिहारी, चकिया : रमजान का पाक महीना पूरी तरह से प्रशिक्षण का महीना है. सभ्य व खुशहाल जिंदगी इंसान कैसे जिये, इसी महीने में सीखता है. जिस तरह से इंसान रोजगार व तरक्की के लिए प्रशिक्षण लेता है उसी तरह से रमजान भी प्रशिक्षण लेता है. यह ऐसा महीना है जिसमें अल्लाह अपने बंदों पर खास मेहरबान होता है जन्नत का दरवाजा खोल देता है. शैतान कैद हो जाते हैं.
उक्त बातें जामा मसजिद के इमाम कारी जलालुद्दीन कासमी ने शुक्रवार को कही. वे रमजान के पहले जुमे की नमाज से पूर्व खिताब कररहे थे. इस महीने की खास एहतेराम करने की अपील रोजेदारों से की और कहा कि पता नहीं आगे यह रमजान फिर मिल पायेगा या नहीं.
कहा कि इस महीने की इबादत बेकार नहीं जाती और सभी दुआएं अल्लाह सुनता है. तकरीर के बाद खुतबा पढ़ा और उसके बाद जमाअत में नमाज अदा की गयी. दो रेकाअत फर्ज नमाज के बाद शांति व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी गयी. इसी तरह से शहर के अगरवा, मठिया, चिकपट्टी, खुदानगर व बलुआ सहित जिले के सभी मसजिदों में नमाज अदा की गयी. रमजान का महीना होने के कारण मसजिदों में काफी भीड़ उमड़ी थी. अजान की आवाज आने के साथ ही लोग मसजिदों की ओर बढ़ने लगे और देखते-देखते काफी भीड़ जमा हो गयी.
रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा: केसरिया पवित्र माह रमजान के पहले जुमे के मौके पर जामा मस्जिद पुरानी बाजार बड़ी मसजिद नया बाजार पदुमन छपरा समेत प्रखंड गांवों के मसजिद में नमाज अता की गयी. जामा मसजिद के इमाम मौलाना अनिसूर रहमान ने बताया कि पूरा माह पाक रमजान के रूप में जाना जाता है. सभी रोजेदार अमन चैन व खुशहाली की दुआ करते हैं. मौके पर कौमी एकता फंट के अध्यक्ष वसील अहमद खां, मो इम्तेयाज अहमद, मो मोस्ताक, चमन खां समेत कई लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




