मोतिहारी-ढाका-शिवहर से मेजरगंज तक जायेगी एनएच

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2017 8:38 AM

विज्ञापन

एनएच 28 से जुड़ेगा अरेराज-सुगौली एनएच मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले की अधिकांश स्टेट हाइवे सड़क को एनएच का दर्जा मिल रही है. पूर्व से मोतिहारी-अरेराज-केसरिया, अरेराज-बेतिया, चकिया-सतरघाट, मेहसी से झपहा के बाद अब अरेराज से हरसिद्धि होकर सुगौली(छपवा) तक की सड़क को एनएच का दर्जा दिया जायेगा. कार्यपालक अभियंता एनएच शैलेंद्र भारती ने बताया […]

विज्ञापन
एनएच 28 से जुड़ेगा अरेराज-सुगौली एनएच
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले की अधिकांश स्टेट हाइवे सड़क को एनएच का दर्जा मिल रही है. पूर्व से मोतिहारी-अरेराज-केसरिया, अरेराज-बेतिया, चकिया-सतरघाट, मेहसी से झपहा के बाद अब अरेराज से हरसिद्धि होकर सुगौली(छपवा) तक की सड़क को एनएच का दर्जा दिया जायेगा.
कार्यपालक अभियंता एनएच शैलेंद्र भारती ने बताया कि सुगौली एनएच स्वीकृति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. मोतिहारी-ढाका-शिवहर एनएच के बावत श्री भारती ने कहा कि उक्त एनएच को रीगा-मेजरगंज तक ले जाने की बात चल रही है.वैसे इस संदर्भ में विभागीय पत्र अभी प्राप्त नहीं हुआ है. वरीय स्तर का फैसला है तो स्वीकृति मिलेगी ही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन