12 हजार व्यवसायियों में 15 सौ ही देते हैं टैक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jun 2017 8:37 AM
विज्ञापन
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में करीब 12 हजार निबंधित व्यवसायी हैं, जिसमें करीब 1500 लोग ही विभागीय नियमानुसार टैक्स देते हैं. पांच हजार वैसे लोग है, जो निबंधन तो कराये है लेकिन टैक्स नहीं दे पा रहे है. इसमें ज्यादातर लोग संवेदक किस्म के हैं. इसको ले सेल टैक्स(वाणिज्य कर) विभाग ने टैक्स न […]
विज्ञापन
मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में करीब 12 हजार निबंधित व्यवसायी हैं, जिसमें करीब 1500 लोग ही विभागीय नियमानुसार टैक्स देते हैं. पांच हजार वैसे लोग है, जो निबंधन तो कराये है लेकिन टैक्स नहीं दे पा रहे है. इसमें ज्यादातर लोग संवेदक किस्म के हैं. इसको ले सेल टैक्स(वाणिज्य कर) विभाग ने टैक्स न देनेवाले व्यवसायी, संवेदक व अन्य लोगों को सूचीबद्ध करने की कार्रवाई आरंभ कर दी है. विभाग के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार टैक्स वसूली, जीएसटी की जानकारी देने के लिए विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.
इसमें डीडीओ, क्लर्क, अधिवक्ता, संवेदक आदि को प्रशिक्षण दिया जायेगा. विशेष जानकारी के लिए विभाग द्वारा टॉल फ्री नंबर 18003456102 जारी किया गया है, जिससे जीएसटी के संदर्भ में जानकारी मिलेगी. प्रशिक्षण के लिए जो तिथि निर्धारित की गयी है, उसके अनुसार चार जून को सभी डीडीओ, सप्लायर, संवेदक आदि 10 जून को क्लर्क, अधिवक्ता, सीए और 24 जून को टैक्सपेयी, आम जनता आदि को जीएसटी व टैक्स के संदर्भ में प्रशिक्षित किया जायेगा.
जीएसटी पंजीयन तिथि घोषित, साइट है स्लो : निबंधित व्यवसायी व अन्य को अब जीएसटी कराना अनिवार्य हो गया है. इसको ले विभाग द्वारा 15 जून अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है.
लेकिन इसमें सबसे बड़ी कठिनाई विभागीय साइट के स्लो होने के कारण एआरएन नंबर जेनरेट नहीं हो रहा है. नंबर जेनरेट न होने से जीएसटी कराने में व्यवसायियों को कठिनाई हो रही है. विभाग का कहना है कि यह प्रक्रिया एक जून से आरंभ की गयी है, जो समस्या आ रही है उसे दूर करने के लिए प्रयास किया जा रहा है. समस्या शीघ्र दूर हो जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










