स्वयं सहायता भत्ता लेनेवालों को अब देना होगा एक हजार

Updated at : 02 Jun 2017 4:15 AM (IST)
विज्ञापन
स्वयं सहायता भत्ता लेनेवालों को अब देना होगा एक हजार

बीच में प्रशिक्षण छोड़ने पर नहीं दी जायेगी सिक्यूरिटी की राशि मोतिहारी : कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों पर नामांकित स्वयं सहायता भत्ता लेनेवाले प्रशिक्षणार्थियों को भी अब सिक्यूरिटी के तौर पर एक हजार रुपये देनी होगी. यह प्रावधान एक जून से लागू हो गया है. बताया जाता है कि […]

विज्ञापन

बीच में प्रशिक्षण छोड़ने पर नहीं दी जायेगी सिक्यूरिटी की राशि

मोतिहारी : कुशल युवा कार्यक्रम के तहत जिले में संचालित प्रशिक्षण केंद्रों पर नामांकित स्वयं सहायता भत्ता लेनेवाले प्रशिक्षणार्थियों को भी अब सिक्यूरिटी के तौर पर एक हजार रुपये देनी होगी. यह प्रावधान एक जून से लागू हो गया है. बताया जाता है कि प्रशिक्षण अवधि समाप्ति के तीन माह बाद सिक्यूरिटी के तौर पर जमा राशि उनके खाते में भेज दिया जायेगा. हालांकि, निर्धारित समयानुसार प्रशिक्षण छोड़ने व प्रशिक्षण कार्यक्रम के बाद तीन दफा होनेवाली परीक्षा में असफल होने पर जमा राशि वापस नहीं होगी.
जिले में हैं 38 प्रशिक्षण केंद्र : जिले में कुशल युवा कार्यक्रम के तहत संचालित प्रशिक्षण केंद्रों की कुल संख्या 38 है. इसमें 20 सरकारी भवन में संचालित हैं, वहीं 18 निजी भवन में हैं, जहां इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को तीन माह तक कुल 240 घंटे तक प्रशिक्षण दिया जाता है. इनमें संवाद कौशल 80 घंटे, बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान 120 घंटे एवं व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण 40 घंटे का होता है. प्रशिक्षण अवधि समाप्ति के बाद होने वाली परीक्षा में सफल होने के बाद उन्हें सर्टिफिकेट दिया जाता है.
क्या कहते हैं अधिकारी : जिला नियोजन पदाधिकारी भरत जी राम ने बताया कि प्रशिक्षण केंद्रों पर स्वयं सहायता भत्ता लेनेवाले प्रशिक्षणार्थियों को भी अब सिक्यूरिटी के तौर पर एक हजार रुपये जमा करना होगा. प्रशिक्षण अवधी समाप्ति के बाद फिर यह पैसा उनके खाते में भेज दिया जायेगा. लेकिन निर्धारित समय से पूर्व प्रशिक्षण छोड़ने पर यह राशि नहीं दी जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन