जीत की खुशी पर फोड़े पटाखे
Updated at : 24 May 2017 6:00 AM (IST)
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव. हारे प्रत्याशी दिन भर करते रहे माथा-पच्ची मोतिहारी : मोतिहारी नगर निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद नगर में कहीं खुशियों की बरसात होती रही और लोग जश्न मनाते रहे तो गमगीन माहौल में लोग डूबे रहे. जीते प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने-अपने वार्डो में झूमते व गुनगुनाते रहे तथा मतदाताओं […]
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव. हारे प्रत्याशी दिन भर करते रहे माथा-पच्ची
मोतिहारी : मोतिहारी नगर निकाय चुनाव का परिणाम आने के बाद नगर में कहीं खुशियों की बरसात होती रही और लोग जश्न मनाते रहे तो गमगीन माहौल में लोग डूबे रहे. जीते प्रत्याशी व उनके समर्थक अपने-अपने वार्डो में झूमते व गुनगुनाते रहे तथा मतदाताओं का शुक्रिया अदा करते रहे. वहीं हारे प्रत्याशी व उनके समर्थक हार के कारणों की समीक्षा गमगीन माहौल में करते रहे और कहां चूक हुई है उसके कारणों का पता लगाते रहे.शहर के मठिया, चांदमारी,अमला पट्टी, मिस्कॉट,अगरवा सहित प्राय: सभी वार्डों की हालत एक जैसी थी.
पटाखे व नारेबाजी के बीच जीते प्रत्याशी व उनके समर्थक जनता के बीच खुशियां बांटते नजर आए तो वहीं हारे प्रत्याशी व उनके समर्थक गमों का बोझ लिये सीधे अपने-अपने घरों में पहुंच थकान दूर करते नजर आए. पटाखों से भी वार्ड गूंजता रहा और बधाई देने का सिलसिला देर रात तक जारी रहा. इस बीच पुष्पों की भी बरसात होती रही और जीते प्रत्याशी का स्वागत किया जाता रहा.
चुनाव परिणाम जानने के लिए रही बेताबी : मतगणना के दौरान चुनाव परिणाम जानने के लिए बेताबी रही.सुबह ठीक आठे बजे जैसे ही मतो की गिनती शुरू हुई वैसे ही परिणाम आने की प्रतिक्षा होने लगी. मतगणना हॉल के मुख्य द्वार से लेकर शहर के विभिन्न चाय दुकानों पर लोग डटे रहे और परिणाम जानने की कोशिश करते रहे. वार्डो में भी लोग परिणाम जानने के लिए बेताब दिखे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




