सीसीटीवी से होगी कोर्ट की निगरानी

Updated at : 14 May 2017 12:53 AM (IST)
विज्ञापन
सीसीटीवी से होगी कोर्ट की निगरानी

मोतिहारी : बेतिया कचहरी परिसर में हुई घटना के बाद मोतिहारी कचहरी व समाहरणालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.सीसीटीवी कैमरे से अब निगरानी की जायेगी और आने-जाने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जायेगी. नियमित रूप से न्यायालय आने व जाने वाले अधिवक्ताओं व न्यायिक कार्य से जुड़े अधिकारियों को पार्किंग पास दी जायेगी. […]

विज्ञापन

मोतिहारी : बेतिया कचहरी परिसर में हुई घटना के बाद मोतिहारी कचहरी व समाहरणालय की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है.सीसीटीवी कैमरे से अब निगरानी की जायेगी और आने-जाने वाले व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जायेगी. नियमित रूप से न्यायालय आने व जाने वाले अधिवक्ताओं व न्यायिक कार्य से जुड़े अधिकारियों को पार्किंग पास दी जायेगी.

इसके लिए पहल तेज कर दी गयी है. शनिवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश केके त्रिपाठी, जिलाधिकारी अनुपम कुमार व पुलिस कप्तान जितेन्द्र राणा ने संयुक्त रूप से कैंपस का निरीक्षण किया और बैठक कर वास्तविक स्थिति की समीक्षा की. बैठक में सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से समीक्षा की गयी

और कई एहतियाती कदम उठाये गये.अनावश्यक बने गेट को चिह्नित कर बंद करने, प्राइवेट वाहनों की पार्किंग बाहर ही कराने तथा गेट के प्रवेश द्वार आने व जाने वाले लोगों का नाम व मोबाइल नम्बर अंकित कराने आदि फैसले लिये गये. साथ ही कचहरी परिसर में स्थापित अवैध दुकानों को शीघ्र हटवाने का निर्णय लिया गया. जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि कोर्ट कैंपस में ही अब नया हाजत बनेगा. इसकी प्रक्रिया तेज कर दी गयी है. टेंडर भी हो गया है.

वीसी से होगी दुर्दांतों की न्यायालय में पेशी : जेल में बंद दुर्दांत कैदियों की न्यायालय में पेशी अब वीसी के माध्यम से ही होगी. पेशी के लिए जेल से न्यायालय लाने व फिर उसे पहुंचाने में कई तरह की समस्या होती है और कई तरह से सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ती है. सामान्य कैदी के लिए तो कोई दिक्कत नहीं है लेकिन दुर्दांतों के लिए समस्या है. इसके लिए जेल अधीक्षक मनोज कुमार को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया.
बनाये जायेंगे तीन नये गेट : सुरक्षा के दृष्टिकोण से तीन नये गेट बनाये जायेंगे. यह गेट मंदिर के पीछे, हाजत के पास होगा. सभी टूटी दीवार की मरम्मत की जायेगी. इसके लिए आवश्यक पहल तेज कर दी गयी है. अधिवक्ताओं व न्यायालय कार्य से जुड़े अधिकारियों का पूरा ब्योरा मांगा गया. विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष से अधिवक्ताओं की सूची व उनके वाहनों का नंबर व आवश्यक जानकारी मांगी गयी है.
अधिवक्ताओं व न्यायिक कार्य से जुड़े अधिकारियों को दिया जायेगा पार्किंग पास
अनावश्यक बने गेट होंगे बंद, परिसर से हटेंगी अवैध दुकानें
कोर्ट कैंपस में ही बनेगा नया हाजत
प्रवेश द्वार पर होगी विशेष जांच, रजिस्टर में दर्ज होगा आने व जाने वाले का नाम-पता
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन