पुलिस ने मोतिहारी शहर से की गिरफ्तारी

Updated at : 11 May 2017 4:09 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस ने मोतिहारी शहर से की गिरफ्तारी

प्रथम श्रेणी से इंटर पास है डब्लू तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मजुरहा गांव निवासी डब्लू खान को जब पहाड़पुर पुलिस ने कचहरी चौक से गिरफ्तार किया तो उसने जो बताया उससे सभी चौक गए. डब्लू खान ने बताया कि मुजफ्फरपुर कॉलेज से इंटर साइंस प्रथम श्रेणी से किया. उसके बाद से रुपया कमाने की ललक […]

विज्ञापन

प्रथम श्रेणी से इंटर पास है डब्लू

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मजुरहा गांव निवासी डब्लू खान को जब पहाड़पुर पुलिस ने कचहरी चौक से गिरफ्तार किया तो उसने जो बताया उससे सभी चौक गए. डब्लू खान ने बताया कि मुजफ्फरपुर कॉलेज से इंटर साइंस प्रथम श्रेणी से किया. उसके बाद से रुपया कमाने की ललक जगी. लेकिन कही भी अच्छा काम नही मिला. तभी रोज कचहरी चौक पर शाम में देखता था कि रंगदारी करने वाले महंगी गाड़ी, आभूषण व रुतबा देखकर डब्लू ने भी सोचा की क्यों न हम भी पहले किलर का काम कर रुपया इक्कठा करके बड़ा डॉन बन जाये. लेकिन डॉन का सपना ने जीवन का रास्ता ही बदल दिया .
पुलिस पूछताछ में किये कई खुलासे, डॉन बनने को किया किलर का काम
अरेराज : गोविंदगंज थाना के बलहा गांव डबल मर्डर कांड के सुपारी किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी डीएसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार की देर शाम कचहरी चौक से किया. गिरफ्तार अपराधी तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मजुराहा निवासी वाजिद मियां का पुत्र म़ साहिद आलम उर्फ़ डब्लू खान है,
जिसपर पहाड़पुर थाना कांड संख्या 77/17 गोविंदगंज थाना के बलहा गांव के रूपेश व कमलेश ठाकुर की हत्या का मामला दर्ज है. डीएसपी नुरुल हक ने गिरफ्तार डब्लू मियां से पूछताछ के बाद पत्रकारों बताया कि गिरफ्तार ने स्वीकार किया है कि बलहा के दो भाईयों की हत्या में वह शामिल था. उसने यह भी खुलासा किया कि वह महंगा गाड़ी पर चढ़कर डॉन बनने की तमन्ना रखता था.
मलाही थाना के तेजपुरवा निवासी प्रिंस ठाकुर व विवेक ठाकुर से रूपेश ठाकुर की हत्या के लिए पांच लाख का सौदा हुआ था. लेकिन पूजा से बात करने पर एक लाख में सौदा तय हुआ था. सौदा तय होने के बाद प्रिंस व विवेक ने घटना के 10 दिन पहले चांदमारी पेट्रौल पम्प पर 40 हज़ार का हार व 10 हज़ार नकद दिया गया. एडवांस लेने के बाद भी कार्य नहीं होने पर प्रिंस ,विवेक व पूजा रोज फोन कर काम का दबाव डालते थे. इसी क्रम में पूजा ने आलोक से संपर्क कराई जो पूर्व से परिचित था. उसके बाद सभी प्रकार की सेटिंग कर सूचना देने की बात तय हुई. आलोक ने 31 मार्च को फोन कर सूचना दिया की सेटिंग हो गई है. एक अप्रैल को मोतिहारी से बस पकड़कर डब्लू खान व मजुरहा के राहुल सिंह हरसिद्धि थाना के घिवाढ़ार चौक पहुचे, जहाँ पूर्व से बाइक लेकर प्रिंस खड़ा था. प्रिंस ने बाइक से डब्लू खान व राहुल सिंह को लेकर नहर के पास पुल पर लेकर गया, जहां पूर्व से चार आदमी खड़े थे. आधी रात होने के बाद पहले रूपेश को बाइक से राहुल डब्लू व रंजीत भुजा मिट खिलाने लेकर चले, जहां रास्ते में ही राहुल ने चाकू से मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी हालत में घटनास्थल पर ले जाकर डब्लू ने गाला रेत कर हत्या कर दी. वही रंजीत पीछे से गोद रहा था. इसी तरह कमलेश की भी हत्या कर दी गई. गिरफ्तार डब्लू के पास से दो मोबाइल व एक बाइक को जब्त किया गया है .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन