विषाक्त भोजन से एक ही परिवार के छह बीमार
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : बंजरिया थाना के दारोगा टोला में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार पड़ गये, जिन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है. बीमार लोगों में तीन महिलाएं व तीन बच्चे शामिल हैं. पीड़ित महिलाओं में रानी खातून (25) लक्ष्मीपुर तुरकौलिया, रूक्शाना खातून (25), जरीना खातून (23), नेक महमद […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बंजरिया थाना के दारोगा टोला में विषाक्त भोजन खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार पड़ गये, जिन्हें सदर अस्पताल में भरती कराया गया है.
बीमार लोगों में तीन महिलाएं व
तीन बच्चे शामिल हैं. पीड़ित
महिलाओं में रानी खातून (25) लक्ष्मीपुर तुरकौलिया, रूक्शाना खातून (25), जरीना खातून (23),
नेक महमद का दो वर्षीय पुत्र अरबाज, बब्लू खान की पुत्री व एक बच्ची शामिल है.
मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम खाने के लिए मुर्गा बाजार से लाया गया. कुछ मुर्गा बना कर खाया गया और कुछ को बुधवार के लिए रख दिया गया. बुधवार की सुबह परिजनों ने मुर्गा को बना कर खाना. खाने के लगभग दो घंटे बाद तीनों महिला व बच्चे की स्थिति उल्टी व कै-दस्त बिगड़ने लगी तो पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया.
पीड़ित रानी खातून तुरकौलिया से दारोगा टोला आकर पति के साथ रहती है जो रूक्शाना खातून की रिश्ते में ननद है. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष रविशंकर सिंह पहुंच कर पीड़ितों का बयान दर्ज किया. इधर चिकित्सकों
ने बताया कि पीड़ितों की स्थिति खतरे से बाहर है, जिन्हें स्लाईन चढ़ाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










