तेज आंधी व पानी से बिजली आपूर्ति बाधित
Updated at : 10 May 2017 8:35 AM (IST)
विज्ञापन

बेलिसराय, छतौनी, अरेराज में दिखा असर छतौनी में 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर हुआ चालू मोतिहारी : तेज आंधी के साथ बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वही तेज आंधी से जगह-जगह बिजली का तार टूट जाने से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. इसके कारण लोगों को चापाकल […]
विज्ञापन
बेलिसराय, छतौनी, अरेराज में दिखा असर
छतौनी में 10 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर हुआ चालू
मोतिहारी : तेज आंधी के साथ बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली वही तेज आंधी से जगह-जगह बिजली का तार टूट जाने से शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही. इसके कारण लोगों को चापाकल का सहारा लेना पड़ा. माधोपुर अरेराज, छतौनी, बरियारपुर, बेलीसराय उपकेंद्र में भी बिजली बाधित रही.
इधर छतौनी उप केंद्र में स्थापित 10 मेगावाट के पावर ट्रांसफॉर्मर को मंगलवार से चालू कर दिया गया है, जिससे शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को रोटेशन से राहत मिलेगी. विभाग से मिली जानकारी के अनुसार तेज आंधी व पानी के कारण शहर के छतौनी, बेलिसराय उप केंद्र से जुड़े मुहल्लों में बिजली आपूर्ति सुबह में बाधित रही. छतौनी में तार एक दूसरे से उलझ गये थे.
अरेराज व माधोपुर उपकेंद्र में करीब पांच घंटे बिजली बाधित रही, आंधी के कारण पेड़ों की डाली तार से उलझ गये थे. बेलिसराय उपकेंद्र में डेढ़ घंटे, बरियारपुर उपकेंद्र में दो घंटे बिजली बाधित रही, जिसके कारण उपभोक्ताओं को पानी के लिए परेशानी हुयी. पानी के लिए लोगों ने चापाकल का सहारा लिया. इधर 10 एमबीए का पावर ट्रांसफॉर्मर चालू होने से छतौनी, मीना बाजार, हेनरी बाजार, जानपुल आदि के उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




