कोटवा में दो पक्षों के बीच झड़प में पांच घायल, अस्पताल में भरती

Updated at : 28 Apr 2017 2:25 AM (IST)
विज्ञापन
कोटवा में दो पक्षों के बीच झड़प में पांच घायल, अस्पताल में भरती

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत बनबिरवा गांव में हजरत मियां, उसके भाई ताहीर हुसैन व पत्नी अयना शबाजान खातून को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर हजरत मियां ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण […]

विज्ञापन

मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत बनबिरवा गांव में हजरत मियां, उसके भाई ताहीर हुसैन व पत्नी अयना शबाजान खातून को घर में घुसकर बेरहमी से पीटा गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर हजरत मियां ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि ग्रामीण हबीब मियां, आलम मियां, जाहीर मियां, अफरोज मियां, इशा महमद, रूस्तम मियां व रोशन मियां ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया.

सात हजार कैश छीनने का आरोप लगाया है. वहीं दूसरे पक्ष के हबीब मियां ने पुलिस कैंप में आवेदन देकर बताया है कि ताहीर मियां, हजरत मिंया, हाफीज मियां व हदीश मियां ने दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज की. विरोध करने पर मुझे व पुत्र जाहीर मियां को मारपीट कर घायल कर दिया.

20 हजार कैश व सोने की चेन छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन