तीन महिलाओं पर फरसा से हमला

Updated at : 28 Apr 2017 2:24 AM (IST)
विज्ञापन
तीन महिलाओं पर फरसा से हमला

दुस्साहस. जेनेरेटर की लाइन काट की लूटपाट मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत बिचला टोला में राधिका देवी सहित उसकी गोतनी सुमित्रा देवी व अनीता देवी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर राधिका देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने […]

विज्ञापन

दुस्साहस. जेनेरेटर की लाइन काट की लूटपाट

मोतिहारी : लखौरा थाना अंतर्गत बिचला टोला में राधिका देवी सहित उसकी गोतनी सुमित्रा देवी व अनीता देवी को फरसा से मार घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.
घटना को लेकर राधिका देवी ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि दरवाजे पर बैठी थी. इस दौरान संदीप कुमार, श्यामलाल प्रसाद, मदन साह, रामबालक साह सहित अन्य लोग हरवे हथियार से लैस होकर पहुंचे.
गाली गलौज करते हुए जनरेटर का लाइन काट अंधेरा कर दिया, उसके बाद मारपीट कर घायल कर दिया. घर में घुसकर नकद व आभूषण सहित करीब एक लाख की सम्पत्ति लूट ली. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि कार्रवाई के लिए आवेदन को लखौरा थाना भेजा जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन