आत्मदाह के दौरान झुलसे नरेश की मौत

मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल पर वेतन व गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर आत्मदाह करनेवाले दो लोगों में नरेश कुमार श्रीवास्तव की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह पीएमसीएच में हो गयी. नरेश सुगर मिल लेबर यूनियन के महामंत्री थे. मांगों को लेकर 2002 से संघर्षरत थे. एक अन्य घायल […]
मोतिहारी : हनुमान सुगर मिल पर वेतन व गन्ना किसानों के बकाया भुगतान की मांग को लेकर आत्मदाह करनेवाले दो लोगों में नरेश कुमार श्रीवास्तव की मौत इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह पीएमसीएच में हो गयी. नरेश सुगर मिल लेबर यूनियन के महामंत्री थे. मांगों को लेकर 2002 से संघर्षरत थे. एक अन्य घायल सूरज बैठा (संयुक्त सचिव) का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है. पताही थाने के मिर्जापुर निवासी नरेश कुमार 1984 से पिता रामलोचन प्रसाद के साथ क्वार्टर में रह रहे थे.
इधर, मौत की खबर के बाद चीनी मिल क्षेत्र में पुलिस गश्त के साथ सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल की तैनाती की गयी है. पूरे दिन मिल क्वार्टर स्थित नरेश के घर के पास नेता व यूनियन के सदस्यों की भीड़ लगी रही. दाह संस्कार व अन्य मामलों को लेकर सदर एसडीओ रजनीश लाल, डीएसपी पंकज रावत ने उनके भाई ब्रजेश श्रीवास्तव से मंत्रणा की. यहां बता दें कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




