अगलगी में 18 घर जल कर राख
Updated at : 12 Apr 2017 5:14 AM (IST)
विज्ञापन

डुमरियाघाट व ढाका के नरकटिया की घटना अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति नष्ट मोतिहारी,डुमरियाघाट : जिले में अलग-अलग स्थानों पर अगलगी की घटना में 18 घर जल कर राख हो गये़ पहली घटना डुमरियाघाट थाना क्षेत्र की दक्षिणी हुसैनी पंचायत के मंगलपुर सेरा टोला गांव में घटी़ जहां अचानक आग लगने से […]
विज्ञापन
डुमरियाघाट व ढाका के नरकटिया की घटना
अगलगी की इस घटना में लाखों की संपत्ति नष्ट
मोतिहारी,डुमरियाघाट : जिले में अलग-अलग स्थानों पर अगलगी की घटना में 18 घर जल कर राख हो गये़ पहली घटना डुमरियाघाट थाना क्षेत्र की दक्षिणी हुसैनी पंचायत के मंगलपुर सेरा टोला गांव में घटी़ जहां अचानक आग लगने से लगभग 13 घर जलकर खाक हो गये. वहीं दूसरी तरफ
ढाका थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में पांच घर जल कर राख हो गये़
जानकारी के अनुसार डुमरियाघाट के मंगलपुर सेरा टोला में गांव में अच्छे लाल राय, रामचंद्र राय, बागड़ राय, रिंकू कुंवर, रंजन कुमार, फुलेना राय, महेश राय, शिवनाथ राय, हिरा लाल राय, हरीश राय, शम्भू राय, अशोक राय, चन्द्रिका राय एवं किशोर राय आदि के घर अचानक आग लगने से घर में रखी पूरी सम्पति जलकर राख हो गयी. बताया जाता है की पछुवा हवा के कारण आग की लपटे इतनी तेज थी की उस पर काबू पाना सम्भव ही नहीं था देखते देखते ही 13 घर जलकर स्वाहा हो गया. जिसमें रखे कपड़ा, बर्तन, आभूषण, अनाज, नकदी इत्यादि सामान पूरी तरह जल गयी.
बताया जाता है कि इस अगलगी की इस घटना में लगभग 20 लाख से अधिक की संपत्ति जल कर खाक हो गयी है.
वही बागड़ राय की भैस पूरी तरह से जल गयी व बेटी की शादी के लिए रखे कपड़ा, गहना, फर्नीचर के सामान इत्यादि जलकर नष्ट हो गयी. वही शम्भू राय की मोटरसाइकिल भी जल गयी एवं सभी घरो में रखे दर्जनों साइकिल भी जलकर नष्ट हो गयी. बाद में केसरिया एवं चकिया से आए अग्निशमन की सहायता से आग पर विशेष रूप से काबू पाया गया.
केसरिया सीओ नरेंद्र कुमार ने बताया कि हल्का कर्मचारी से क्षतिपूर्ति की जांच करायी जा रही है. मौके पर मुखिया राजकुमार प्रसाद, जिला पार्षद पति सुभाष प्रसाद आदि लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




