बकाया को ले कई चरणों में हो चुका है आंदोलन
Updated at : 11 Apr 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : वर्षों से बंद मोतिहारी चीनी मिल मजदूरों व किसानों के बकाया भुगतान को ले अनशन व धरना का कई चरणों में कार्यक्रम हो चुका है. 22 नवंबर 2014 को भी मिल गेट पर यूनियन के नेताओं ने धरना दिया था जो तत्कालिन एसडीओ ज्ञनेंद्र कुमार के पहल पर समाप्त हुआ था. तीन सूत्री […]
विज्ञापन
मोतिहारी : वर्षों से बंद मोतिहारी चीनी मिल मजदूरों व किसानों के बकाया भुगतान को ले अनशन व धरना का कई चरणों में कार्यक्रम हो चुका है.
22 नवंबर 2014 को भी मिल गेट पर यूनियन के नेताओं ने धरना दिया था जो तत्कालिन एसडीओ ज्ञनेंद्र कुमार के पहल पर समाप्त हुआ था.
तीन सूत्री मांगों का अनुपालन 30 दिनों के अंदर करना था जो आज तक नहीं हुआ. समझौते में नरेश श्रीवास्तव भी शामिल थे.
युवा कल्याण मोरचा ने की घटना की निंदा : मोतिहारी : चीनी मिल के पास आत्मदाह की घटना व पुलिस की बर्बतापूर्ण कारवाई की निंदा मधुबन युवा कल्याण मोर्चा के संस्थापक राणा रंजीत सिंह ने की है. उन्होंने कहा है कि किसानों का बकाया शीघ्र नहीं हुआ तो आंदोलन को तेज किया जायेगा.
इस घटना में घायल नवयुवक सेना के अध्यक्ष अनिकेत पाण्डेय, किसान हरेंद्र सिंह, राजकुमार पाण्डेय की घर पर पुलिस ने पिटाई की जो राहगीर के रूप में निकले थे. श्री सिंह ने दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कारवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




