सुबह नौ बजे तक हर हाल में खाना बना लें

मोतिहारी : गर्मी मौसम शुरू होने व तेज हवा के साथ बढ़ रही घटनाओं को ले प्रधान सचिव व्यास जी ने सभी डीएम को पत्र लिख निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में लोगों से कहा गया है कि सुबह नौ बजे तक हर हाल में खाना बना लें, पूजा पाठ हेतु हवन अनुष्ठान भी […]
मोतिहारी : गर्मी मौसम शुरू होने व तेज हवा के साथ बढ़ रही घटनाओं को ले प्रधान सचिव व्यास जी ने सभी डीएम को पत्र लिख निर्देश जारी किया है. जारी निर्देश में लोगों से कहा गया है कि सुबह नौ बजे तक हर हाल में खाना बना लें, पूजा पाठ हेतु हवन अनुष्ठान भी सुबह नौ बजे तक करें, खेतों में गेहूं काटने पर बचे डंठक में आग न लगायें.
खाना बनाने के बाद गोइठा के आग को पानी से बुझा दे. बच्चों को माचिस या आग से संबंधित सामान खेलने को न दे. बीड़ी व सिगरेट यत्र-तत्र न फेंके. गैस चूल्हा इस्तेमाल के बाद सिलेंडर को बंद कर दें. बिजली तार व उपकरण की नियमित जांच करें. इधर निर्देश के आलोक में डीएम अनुपम कुमार व एसपी जितेंद्र राणा ने सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र लिख लोगों से सहयोग का अाह्वान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




