शिक्षक हत्याकांड में आरोपित प्रेमिका इशरत गिरफ्तार

Updated at : 06 Mar 2017 6:17 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक हत्याकांड में आरोपित प्रेमिका इशरत गिरफ्तार

मोतिहारी : नगर पुलिस ने शिक्षक समरेश कर्मकार हत्याकांड की आरोपित उसकी प्रेमिका इशरत खातून को गिरफ्तार कर लिया. शहर के बलुआ टाल स्थित आवास से उसकी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मृतक व इशरत का मोबाइल कॉल डिटेल निकाला जा रहा […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नगर पुलिस ने शिक्षक समरेश कर्मकार हत्याकांड की आरोपित उसकी प्रेमिका इशरत खातून को गिरफ्तार कर लिया. शहर के बलुआ टाल स्थित आवास से उसकी गिरफ्तारी हुई है. पुलिस ने उसका मोबाइल भी जब्त किया है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि मृतक व इशरत का मोबाइल कॉल डिटेल निकाला जा रहा है.

गिरफ्तार इशरत ने पूछताछ में समरेश से प्यार की रिश्ते की बात से पहले इंकार किया, लेकिन पूछताछ जैसे-जैसे आगे बढी, दोनों की प्रेम कहानी का परत दर परत खुलासा होते चला गया. इशरत ने स्वीकार किया कि समरेश उससे प्यार करता था, बातचीत के लिए उसने अपने नाम से यूनीनॉर का सिमकार्ड निर्गत करा इशरत को दिया था. उस सिमकार्ड से इशरत सिर्फ समरेश से ही बात करती थी. हालाकि उसने पुलिस को ऐसी कोई जानकारी नही दी, जिससे समरेश की हत्या के राज से परदा उठ सके. इशरत की गिरफ्तारी के बाद भी हत्याकांड एक पहेली बनी हुई है.

पुलिस को शक है कि इशरत का कोई दुसरा भी आशिक है. कही उसी ने तो समरेश को अपने रास्ते से नहीं हटाया. इस एंगल पर भी पुलिस छानबीन में जुटी है.अनुसंधान का दुसरा एंगल समरेश का ट्यूशन पेशा भी है,जबकि तिसरा एंगल इशरत से पूछताछ में मिला है.उसने पुलिस को बताया है कि समरेश को किसी से जमीन विवाद भी था. हालांकि उसको जमीनी विवाद किससे था, इसकी जानकारी इशरत को नहीं है. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान किया जा रहा है.जल्द ही घटना के कारण के साथ हत्यारों को बेनकाब कर लिया जायेगा.

हेनरी बाजार टावर लोकेशन पर हुआ स्वीच ऑफ : मरेश शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे छात्रों को ट्यूशन पढाने घर से निकला था. वहीं करीब 5:45 बजे उसका मोबाइल स्वीच ऑफ हो गया. पुलिस को शक है कि उसकी हत्या 5:30 से 6:00 बजे के बीच में की गयी है. उसका मोबाइल हेनरी बाजार के टावर लोकेशन पर ऑफ हुआ है.

समरेश का मोबाइल गायब, तलाश में जुटी पुलिस
समरेश का सेलफोन गायब है. पुलिस उसकी सेलफोन की तलाश में जूटी है. दारोगा धर्मजीत महतो व साइबर एक्सपर्ट मितरंजन कुमार समरेश के मोबाइल नंबर का सीडीआर निकाल अवलोकन कर रहे है. बताया जाता है कि समरेश यूनीनॉर व बोड कंपनी का सिम इस्तेमाल करता था.
अविवाहित था शिक्षक समरेश, उम्र थी 43 वर्ष
समरेश का उम्र करीब 43 वर्ष बताया जा रहा है, जबकि उसकी प्रेमिका इशरत 20-21 साल की है. उसका कहना है कि धर्म व उम्र को लेकर उसने समरेश को कई बार समझाया, बोली थी कि हमलोग के एक नहीं हो सकते. हमलोगों का धर्म भी अलग है और उम्र में भी काफी अंतर है, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन