स्वर्ण व्यवसायी से मांगी चार लाख की रंगदारी

Updated at : 06 Mar 2017 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
स्वर्ण व्यवसायी से मांगी चार लाख की रंगदारी

व्यवसायी के मोबाइल पर कॉल कर मांगी रंगदारीरुपये नहीं देने पर गोली मार देने की धमकीअपराधियों ने 10 मार्च तक का दिया समय पकड़ीदयाल : थाना क्षेत्र के चोरमा स्थित स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने रंगदारी मांगकर पुलिस को चुनौती दी है. अपराधियों ने शनिवार की सुबह करीब 9:06 मिनट पर प्रतीक एंड प्रकाश ज्वेलर्स […]

विज्ञापन

व्यवसायी के मोबाइल पर कॉल कर मांगी रंगदारी
रुपये नहीं देने पर गोली मार देने की धमकी
अपराधियों ने 10 मार्च तक का दिया समय

पकड़ीदयाल : थाना क्षेत्र के चोरमा स्थित स्वर्ण व्यवसायी से अपराधियों ने रंगदारी मांगकर पुलिस को चुनौती दी है. अपराधियों ने शनिवार की सुबह करीब 9:06 मिनट पर प्रतीक एंड प्रकाश ज्वेलर्स के मालिक प्रकाश कुमार से चार लाख रुपए की रंगदारी मांगी. व्यवसायी के मोबाइल पर कॉल कर अपराधियों ने रंगदारी के रुपये पहुंचा देने या अंजाम भुगतने की धमकी दी है. रुपया नहीं देने पर घर आने-जाने के क्रम में रास्ते में 10 तारीख से पहले गोली मारने की बात कही है. बता दें कि उक्त व्यवसायी का घर सिरहा पंचायत स्थित इटवा गांव में है. बीते 19 अगस्त को व्यवसायी ने जैसे ही दुकान खोली अपराधियों ने उसके स्वर्ण आभूषण एवं नकदी भरे बैग झपट के लिये. उस बैग में करीब चार लाख रुपये के आभूषण एवं नकदी थे.

अपराधियों ने प्रकाश के मोबाइल नंबर 8210062855 पर फोन करके मोबाइल नंबर 9135481416 से रंगदारी मांगी. पीड़ित ने घटना के बाबत पकड़ीदयाल थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. बता दें कि बीते 18 जनवरी को पकड़ीदयाल में हुए गोलीकांड के बाद व्यवसायियों से रंगदारी मांगने की होड़ लग गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन