डॉक्टर बनना चाहती थी पुतुल

Updated at : 05 Mar 2017 1:44 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर बनना चाहती थी पुतुल

चकिया से परीक्षा देकर घर लौटते समय वाहन की ठोकर से शुक्रवार को हो गयी थी मौत केसरिया : मैट्रिक परीक्षा देकर चकिया से घर लौट रही पुतुल की मौत पिकअप की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम हो गयी. मामला केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा निवासी मोतीलाल दास की 15 वर्षीया पुत्री पुतुल […]

विज्ञापन

चकिया से परीक्षा देकर घर लौटते समय वाहन की ठोकर से शुक्रवार को हो गयी थी मौत

केसरिया : मैट्रिक परीक्षा देकर चकिया से घर लौट रही पुतुल की मौत पिकअप की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम हो गयी. मामला केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा निवासी मोतीलाल दास की 15 वर्षीया पुत्री पुतुल कुमारी का है. शुक्रवार की शाम चकिया डीपीटीएस कॉलेज से मैट्रिक प्रथम पाली की परीक्षा दे कर अपने बड़े भाई मनीष के साथ बाइक से घर लौट रही थी तभी बहुआरा व मठिया के बीच अचानक प्रवेश पत्र हाथ से छूट हवा में उड़ गया. जमीन पर गिरने के बाद उसे उठाने गयी पुतुल पिकअप गाड़ी की चपेट में आ गयी. इससे वह जख्मी हो गयी, उसी पिकअप से लोगों ने लाद कर बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर ले जाया गया. जहां अस्पताल में ही गाड़ी छोड़ चालक फरार हो गया.
इधर चिकित्सकों ने पुतूल को मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने युवती का शव शुक्रवार की देर रात अपनी गांव त्रिलोकवा लायी, जिसे दिखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. उक्त युवती के माता सविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. मां ने बताया कि मेरी पुत्री राजकीय उच्च विद्यालय केसरिया की नियमित छात्रा थी, उसे डॉक्टर बनने की तमन्ना थी. थानाध्यक्ष जितेन्द्र देव दीपक, मुखिया पूनम देवी समेत कई लोगों ने परिजनों को सांत्वना दी.
ट्रक से कुचल कर बच्चे की मौत : डुमरियाघाट ़ रामपुर खजुरिया एसएच-74 मार्ग में शिव मंदिर के समीप ट्रक की ठोकर से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार मिथुन गिरि का पुत्र नायनदीप कुमार ट्यूशन पढ़कर घर लौट रहा था़ इसी क्रम तेज रफ्तार से आ रहे इंडेन गैस एजेंसी के ट्रक ने ठोकर मार दिया़ बच्चे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई़ घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर एसएच 74 को जाम रखा था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन