सीओ, थानाध्यक्ष व बीएओ पर प्राथमिकी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : संग्रामपुर के अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष व बीएओ सहित छह लोगों पर एक दलित युवती ने कई गंभीर आरोप लगाया है. युवती ने अजा/जजा थाना में उनके खिलाफ आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने के दौरान जाति सूचक गाली देने, छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसके आवेदन पर अंचलाधिकारी अभय कुमार,थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बीएओ […]
विज्ञापन
मोतिहारी : संग्रामपुर के अंचलाधिकारी, थानाध्यक्ष व बीएओ सहित छह लोगों पर एक दलित युवती ने कई गंभीर आरोप लगाया है. युवती ने अजा/जजा थाना में उनके खिलाफ आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने के दौरान जाति सूचक गाली देने, छेड़खानी व मारपीट करने का आरोप लगाया है. उसके आवेदन पर अंचलाधिकारी अभय कुमार,थानाध्यक्ष चंदन कुमार, बीएओ सतीशचंद्र के अलावे ग्रामीण संजय सिंह, जितेंद्र सिंह व शारदा सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है.
अजा/जजा थाना के प्रभारी विनोद कुमार दास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. रामानंद पासवान की पुत्री अणु कुमारी ने पुलिस को बताया है कि 27 फरवरी की सुबह उसके पिता व मां जिलाधिकारी से मिलने शहर गये थे.इस दौरान करीब 12 बजे दिन में उक्त सभी आरोपियों ने दरवाजे पर पहुंच पहले तोड़फोड़ की,उसके बाद घर में घुसकर लूटपाट करने लगे.विरोध करने पर उक्त सभी ने जाति सूचक गाली दी. वहीं गलत नीयत से पकड़ छेड़खानी करते हुए कहा कि दलित होकर हमलोगों से जुबान लगाती है. चिखने-चिल्लाने पर गांव की महिलाओं ने आकर बीच-बचाव किया. उनके साथ ही आरोपियों ने दुर्व्यवहार किया. बताते चले कि अचंलाधिकारी व थानाध्यक्ष सहित अन्य लोग जिला जन लोक शिकायत पदाधिकारी के आदेश पर संग्रामपुर के मधुबनी गांव में अतिक्रमण हटाने गये थे.
इस दौरान ग्रामीणों ने उनलोगों पर अचानक हमला कर सरकारी वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया था.बीएओ सह दंडाधिकारी के बयान पर 27 लोगों पर नामजद व 150 अज्ञात पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पदाधिकारी व जवानों पर हमला कर खदेड़ने की प्राथमिकी संग्रामपुर थाना में दर्ज करायी गयी है.
पदाधिकारियों ने आरोप को बेबुनियाद बताया
संग्रामपुर सीओ अभय कुमार व थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने आरोप को गलत बताया. कहा कि जिला जन लोक शिकायत पदाधिकारी के आदेश पर हमलोग अतिक्रमण हटाने गये थे. अतिक्रमण हटाने की विडियोग्राफी करायी गयी है. इस दौरान ग्रामीणों ने हमलोगों पर हमला किया था. कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए ऐसा आरोप लगाया गया है.
मोतिहारी . घोड़ासहन में नेपाली से चुरायी गयी करीब पांच किलो चांदी बरामद हुआ है. पुलिस ने वृता चौक स्थित एक घर से शुक्रवार की शाम चांदी बरामद किया. पुलिस को छानबीन में ललन गिरोह की संलिप्तता सामने आयी है.
गिरोह के बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि चांदी मिलावटी है.पुलिस ने आभूषण व्यवसायी को बुलाकर जांच करायी तो उसकी कीमत 30 से 40 हजार आंकी गयी है.थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. इधर गुजरात व छत्तीसगढ पुलिस ने घोड़ासहन पहुंच शटरकटवा गिरोह के बदमाशों की तलाश में छापेमारी की. हालांकि दोनों राज्यों की पुलिस को कोई विशेष सफलता नहीं मिली, जिसके कारण शुक्रवार की शाम वैरन वापस लौट गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










