भाई की हत्या की गवाह श्वेता पर दूसरी बार हमला

आरोपित ने बाइक से धक्का मार किया जान लेने का प्रयास कुछ दिन पहले बोलेरो से कुचल हत्या की हुई थी कोशिश मोतिहारी : भाई की हत्या की गवाह श्वेता रानी पर गुरुवार को दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ. इससे पहले आरोपियों ने उसको बोलेरो से कुचल मारने का प्रयास किया था. श्वेता तुरकौलिया रघुनाथपुर […]
आरोपित ने बाइक से धक्का मार किया जान लेने का प्रयास
कुछ दिन पहले बोलेरो से कुचल हत्या की हुई थी कोशिश
मोतिहारी : भाई की हत्या की गवाह श्वेता रानी पर गुरुवार को दूसरी बार जानलेवा हमला हुआ. इससे पहले आरोपियों ने उसको बोलेरो से कुचल मारने का प्रयास किया था. श्वेता तुरकौलिया रघुनाथपुर की रहने वाली है. घटना को लेकर उसने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसमें रघुनाथपुर के राजन सहनी पर बाइक से धक्का मार हत्या के प्रयास का आरोप लगाया है.
उसने पुलिस को बताया है कि केंद्रीय विश्वविद्यालय में परीक्षा देने आ रही थी. इस दौरान राजन सहनी ने जिला स्कूल गेट के पास बाइक से धक्का मार जान मारने का प्रयास किया. उसके भाई राजा कुमार की हत्या पिछले साल गोली मार कर दी गयी थी. इसको लेकर राजन सहनी सहित प्रिंस पांडेय, विशाल दूबे, प्रशांत कुमार व सोनू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज हुआ था. उस केस में चार मार्च को श्वेता की न्यायालय में गवाही होने वाली है. उसने आरोपियों पर केस उठाने के लिए जान मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. नगर थाना के दारोगा धर्मजीत महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




