रेलवे पार्सल व लगेज के श्वान दस्ते से होगी जांच

Updated at : 03 Mar 2017 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे पार्सल व लगेज के श्वान दस्ते से होगी जांच

मोतिहारी : देश में सक्रिय आइएसआइ आतंकी गतिविधि को लेकर रेलवे में हाई अलर्ट है. रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को आगाह करते हुए कड़ी निगरानी का आदेश जारी किया है. इसको लेकर रेल यातायात सहित पार्सल तक पर नजर रखने की सूचना दी गयी है. अधिकारीक आदेश के आलोक में समस्तीपुर मंडल रेल सुरक्षा […]

विज्ञापन

मोतिहारी : देश में सक्रिय आइएसआइ आतंकी गतिविधि को लेकर रेलवे में हाई अलर्ट है. रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसियों को आगाह करते हुए कड़ी निगरानी का आदेश जारी किया है. इसको लेकर रेल यातायात सहित पार्सल तक पर नजर रखने की सूचना दी गयी है. अधिकारीक आदेश के आलोक में समस्तीपुर मंडल रेल सुरक्षा बल कमांडेंट वी पी पंडित ने सभी आरपीएफ थाना को पार्सल नजर रखने का आदेश दिया है. कमांडेंट ने रेलवे पार्सल के माध्यम से आनेजाने वाले बुक सामान पर नजर रखने एवं संदेह पर पूरी जांच करने का निदेश दिया है. जिसमें बुक सामान की जांच डॉग स्क्वायड से कराने की बात कही गयी है.

जहां श्वान दस्ता टीम नहीं है उन स्टेशनों पर जांच के लिए जिला पुलिस या अन्य स्थानीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित कर समय-समय पर जांच कराने के निदेश दी गयी है. संभावना जतायी गयी है कि पार्सल में बुक होने वाले समान की आड़ में विस्फोटक भी भेजे जा सकते हैं. वही मादक पदार्थ की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए भी नियमित जांच के आदेश दिये गये है. मंडल से मिले आदेश की पुष्टि करते बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर प्रदीप बर्णवाल ने बताया कि ट्रेनों में विस्फोटक एवं मादक पदार्थ की तलाशी को लेकर लगातार जांच अभियान चलायी जा रही है. पार्सल बुक समानों पर भी नजर रखा जा रहा है. जरूरत के मुताबिक एसएसबी 53 वीं बटालियन एवं जिला पुलिस से समन्वय स्थापित करते ट्रेन व पार्सल की सघन जांच करायी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन