प्रशासन के रवैये के खिलाफ नप कर्मी निकालेंगे मशाल जूलूस
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : नप अनुबंधित कर्मियों ने मांगों के समर्थन में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है. गुरुवार की संध्या सभी कर्मी शहर की सड़क पर अपने आंदोलन के समर्थन में मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन करेंगे. बुधवार को नप कार्यालय पर धरना सभा के दौरान कर्मियों ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया. सभा […]
विज्ञापन
मोतिहारी : नप अनुबंधित कर्मियों ने मांगों के समर्थन में आंदोलन को तेज करने का निर्णय लिया है. गुरुवार की संध्या सभी कर्मी शहर की सड़क पर अपने आंदोलन के समर्थन में मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन करेंगे.
बुधवार को नप कार्यालय पर धरना सभा के दौरान कर्मियों ने सर्व सम्मति से यह निर्णय लिया. सभा की अध्यक्षता संघर्ष संचालन समिति के अध्यक्ष जितेंद्र नाथ शर्मा ने किया. सभा को संबोधित करते विशुनदेव यादव व ऐक्टू के संयोजक भूपेंद्र कुमार लाल ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर नप कर्मी हड़ताल पर लगातार बने हुए हैं. लेकिन नप एवं जिला प्रशासन द्वारा कर्मियों की हड़ताल समाप्त करने
की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है.
हड़ताल को आगे बढ़ाने में प्रशासन की अहम भूमिका है. वक्ताओं ने शहरवासियों की सुविधा का ख्याल रखते हुए प्रशासन से कर्मियों के साथ वार्ता कर मांगों पर विचार करते हुए अविलंब हड़ताल समाप्त कराने की पहल करने की मांग की है. मौके पर समिति के संयोजक भरत राम,रामा राम, वीरेंद्र मली उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










