पूर्व प्रमुख के घर पांच लाख की चोरी

Updated at : 02 Mar 2017 4:50 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व प्रमुख के घर पांच लाख की चोरी

चोरी गये सामान में चार लाख का आभूषण 70 हजार नकद व टीवी भी हुई चोरी घटना श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास पर घटी, घर में लगे थे ताले मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर सपही मंदिर निवासी पूर्व प्रमुख विभा शर्मा के घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब पांच लाख की संपत्ति गायब कर […]

विज्ञापन

चोरी गये सामान में चार लाख का आभूषण

70 हजार नकद व टीवी भी हुई चोरी
घटना श्रीकृष्ण नगर स्थित आवास पर घटी, घर में लगे थे ताले
मोतिहारी : शहर के श्रीकृष्ण नगर सपही मंदिर निवासी पूर्व प्रमुख विभा शर्मा के घर का ताला तोड़ चोरों ने करीब पांच लाख की संपत्ति गायब कर दी. इसमें चार लाख का आभूषण, 70 हजार नकद, कलर टीवी आदि समान शामिल हैं. मिली जानकारी के अनुसार, पीपराकोठी के पूर्व प्रमुख विभा शर्मा अपने पती शत्रुघ्न शर्मा के साथ मंगलवार को झखरा स्थित अपने गांव गये थे. रात्रि में गांव पर ही रह गये. बुधवार की शाम गांव से मोतिहारी स्थित अपने डेरा पहुंचे, तो घर का ताला टूटा देख चिल्लाने लगे, आस-पास के लोग भी वहां पहुंच गये. घर खोल जब अंदर गये, तो अलमीरा टूटा हुआ था और समान बिखरे हुए थे.
घर की छानबीन की तो पत्ता चला की घर के सभी आभूषण गायब है. आपात काल के लिए रखा गया 70 हजार नकद भी गायब थी. घर के चारों ओर ढूंढा, लेकिन कहीं कोई समान न मिला. देर शाम घटना की सूचना नगर पुलिस को दी है. सूचना अज्ञात के खिलाफ दी गयी है, इधर चोरी की इस घटना को लेकर आस-पास के लोगों में भय व्याप्त है. लोग पुलिस कार्य शैली पर सवाल उठाते हुए रतजगा कर रहे हैं.
पैसा नहीं देने पर मारपीट, दो घायल : मोतिहारी. शादी में पचास हजार रुपये देने का वादा कर पैसा नहीं देने पर हुई मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया तथा उसकी पत्नी को भी अर्द्धनग्न कर पीटा गया. दोनों पीड़ितों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध में पीड़ितों ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. घटना चकिया थाना घासीपाकड़ गांव की है. घायल रामेश्वर पासवान ने बताया कि अपने दरवाजे पर बैठे थे. इसी बीच ग्राम के ललन पासवान, शोभा देवी, आमोद पासवान, प्रमोद पासवान आये और गाली-ग्लौज करने लगे. शादी में पचास हजार रुपये देने को कहा था नहीं दिया. बेइजत कर दिया और मारपीट करने लगा. इसी बीच मेरी पत्नी वीणा देवी आयी, तो उसे भी मारापीटा व निर्वस्त्र कर दिया. इधर, कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन