हत्या के विरोध में ग्रामीणों का थाने पर हमला, पुलिस ने की यह कार्रवाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Jan 2017 5:19 AM
मोतिहारी : बिहार के पश्चिमी चंपारण के मोतिहारी के चकिया प्रखंड अंतर्गत कुंअरपुर के पंचायत की मुखिया मालती देवी के बेटे की हत्या के विरोध में आज लोग अचानक उग्र हो उठे. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पिपरा थाने का घेराव किया. उसके थोड़ी ही देर बाद लोग उग्र हो उठे और पथराव करना […]
मोतिहारी : बिहार के पश्चिमी चंपारण के मोतिहारी के चकिया प्रखंड अंतर्गत कुंअरपुर के पंचायत की मुखिया मालती देवी के बेटे की हत्या के विरोध में आज लोग अचानक उग्र हो उठे. सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पिपरा थाने का घेराव किया. उसके थोड़ी ही देर बाद लोग उग्र हो उठे और पथराव करना शुरू कर दिया. कुछ देर बाद पुलिस ने अपने बचाव में आंसू गैस के गोले छोड़े और लोगों को दौड़ाया. भिड़ को उग्र होते देख पुलिस ने हल्की लाठी चार्ज की और लोगों को वहां से खदेड़ दिया. घटना के बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी वहां कैंप कर रहे हैं.
सोमवार को हुई थी हत्या
गौरतलब हो कि चकिया के कुंअरपुर पंचायत की मुखिया मालती देवी के पुत्र टुनटुन ठाकुर उर्फ राजकुमार ठाकुर (25) की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. घटना सोमवार की शाम पीपरा थाना क्षेत्र के हरदियाबाद पुल के पास हुई थी. बाइक सवार अपराधियों ने टुनटुन को पीछे से मारी. घटना के बाद घायल को मोतिहारी स्थित एक नर्सिंग होम में ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना का कारण पुरानी दुश्मनी बतायी जाती है. बता दें कि एक मई 2015 को राजकुमार ठाकुर के मुखिया पिता वीरेंद्र ठाकुर की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. अभी स्व ठाकुर की मां मुखिया हैं. मृतक के भाई विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि राजकुमार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










