मार खाते रहे जमादार बचाने नहीं पहुंची पुलिस

मोतिहारी : शहर बलुआ गोपालपुर मुहल्ला में नगर थाना के जमादार जनक सिंह पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. उनके साथ पहले गाली गलौज की, उसके बाद बंधक बना बेरहमी से पीटा. उनके कपड़े फाड़ दिये और पॉकेट से दो हजार कैश व उनकी साइकिल छीन ली. घटना सोमवार सुबह की है. जमादार […]
मोतिहारी : शहर बलुआ गोपालपुर मुहल्ला में नगर थाना के जमादार जनक सिंह पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया. उनके साथ पहले गाली गलौज की, उसके बाद बंधक बना बेरहमी से पीटा. उनके कपड़े फाड़ दिये और पॉकेट से दो हजार कैश व उनकी साइकिल छीन ली. घटना सोमवार सुबह की है. जमादार साइकिल से नगर थाना ड्यूटी पर आ रहे थे. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर बलुआ गोपालपुर के मो साजिद सहित उसके दो भाईयों को आरोपित किया है.
आश्चर्य की बात तो यह है कि जमादार ने अपनी मोबाइल से नगर थाना के कई पदाधिकारियों को फोन कर बदमाशों से घिरे होने की सूचना दी, लेकिन कोई पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच उनको बचाने की कोशिश नहीं की. स्थानीय लोगों ने उनको बदमाशों के बीच से निकाला, फिर बाद में उनकी साइकिल वापस करायी. जमादार ने प्राथमिकी के लिए दिये आवेदन में बताया है कि साइकिल से बलुआ रेलवे गुमटी क्रास कर नगर थाना आ रहा था.
गुमटी के पास एक गली से होकर निकला तो उक्त आरोपियों ने पकड़ गाली गलौज की. कहा कि इधर कैसे चला आया. उन्होंने नगर थाना का स्टॉफ बता अपना परिचय दिया तो तीनों व्यक्ति उग्र हो गये. उसके बाद बास बल्ला से मारने लगे. जैकेट फाड़ दिया और पॉकेट से दो हजार कैश व साइकिल छीन की. स्थानीय लोगों ने पहुंच जान बचायी. नगर इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




