बाइक पाकर खुशी से उछले
Updated at : 14 Dec 2016 5:12 AM (IST)
विज्ञापन

प्रभात खबर मॉनसून धमाका . पाठकों ने पाया पुरस्कार मधुबन के व्यवसायी को मिला नन स्टीक ठंड पर भारी पड़ा पाठकों का उत्साह मोतिहारी : प्रभात खबर का मॉनसून धमाका कूपन को स्क्रैच करने से सर्द हवा भी नहीं रोक पाया. मंगलवार को दूसरे दिन शहर के अलावा गांव-देहात से लोगों की भी पूरे दिन […]
विज्ञापन
प्रभात खबर मॉनसून धमाका . पाठकों ने पाया पुरस्कार
मधुबन के व्यवसायी को मिला नन स्टीक
ठंड पर भारी पड़ा पाठकों का उत्साह
मोतिहारी : प्रभात खबर का मॉनसून धमाका कूपन को स्क्रैच करने से सर्द हवा भी नहीं रोक पाया. मंगलवार को दूसरे दिन शहर के अलावा गांव-देहात से लोगों की भी पूरे दिन जिला स्कूल मोतिहारी के परिसर में भीड़ लगी रही. सभी ने प्रभात खबर के इस आयोजन की सराहना की और कहा यह अखबार पठनीय भी है. घोड़ासहन के कसवा निवासी रामभरोस साह को बाइक मिली. जो गरीबी के कारण ट्यूशन पढ़ाकर परिवार चला रहे हैं. मधुबन मलंग चौक के किराना व्यवसायी प्रमोद कुमार गुप्ता नन स्टीक पाकर फूले नहीं समा रहे थे.
कहा कि मैं चार वर्षों से यह अखबार पढ़ता हूं. चकिया के दिलीप कुमार ने कहा कि इस अखबार पारिवारिक है क्योंकि प्रचार गंदा किस्म का नहीं रहता है. कसवा घोड़ासहन के बीरबल प्रसाद कहते हैं कि अखबार से जो भी पुरस्कार मिला सराहनीय है लेकिन अखबार में जो विशेषता है वह किसी में नहीं. शिक्षा से लेकर घर, बाजार तक की अच्छी खबरें रहती हैं.
चिरैया बाजार के लालमोहन, नकछेद टोला के मोहम्मद असलम, मेहसी के मुकेश गुप्ता, भुवन छपरा चकिया के सुधीर कुमार, परवेज आलम बलनी कल्याणपुर, आशीष भुवन छपरा सहित सैकड़ों लोगों को इनाम मिला. सबने कहा कि इस तरह के आयोजन से पाठकों में उत्साह का संचार होता है. सचमुच में यह सराहनीय काम है. पाठकों में स्क्रेच के पूर्व उत्सुकता रहीं कोई खाली हाथ नहींं लौटा. इस तरह का आयोजन बुधवार को रक्सौल में किया गया है.
सबको मिला कुछ न कुछ, कोई भी खाली हाथ नहीं लौटा
कूपन स्क्रैच करने के लिए लगी लोगों की भीड़. पुरस्कार के साथ विजेता.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




