कुहासे व सर्द हवा से बढ़ी ठिठुरन
Updated at : 07 Dec 2016 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

मौसम. ठंड से जनजीवन प्रभावित, सुबह में घर से निकलना हुआ मुश्किल ऊनी व गर्म कपड़ों का बाजार उछला मोतिहारी : मौसम के बदलते मिजाज का सीधा असर जनजीवन पर दिख रहा है. सुबह में हवा का झोंका व कुहासा ने जिंदगी की रफ्तार रोक-सी दी है. कंंपकपी बढ़ गयी है और ठिठुरन बढ़ गयी […]
विज्ञापन
मौसम. ठंड से जनजीवन प्रभावित, सुबह में घर से निकलना हुआ मुश्किल
ऊनी व गर्म कपड़ों का बाजार उछला
मोतिहारी : मौसम के बदलते मिजाज का सीधा असर जनजीवन पर दिख रहा है. सुबह में हवा का झोंका व कुहासा ने जिंदगी की रफ्तार रोक-सी दी है. कंंपकपी बढ़ गयी है और ठिठुरन बढ़ गयी है.सुबह में घर से निकला मुश्किल हो गया है. ऊनी व गर्म कपड़ों में लोग अपने को लपेटे रह रहे हैं और अपने जान की सुरक्षा कर रहे हैं.
इस कारण ऊनी व कपड़ों की मांग बढ़ गयी है. दुकानों पर स्वेटर से लेकर चादर व जैकेट तक की खरीददारी हो रही है.शहर के मेन रोड स्थित कई दुकानों पर स्वेटर, मफलर, जैकेट व गर्म कपड़ों की खरीददारी के लिए लोगों की भीड़ देखी जा रही है. हालांकि ग्यारह बजे के बाद सूर्य की हल्की की किरण दिखायी दे रही है जिससे ठोड़ी राहत मिल रही है.
सड़कों पर भी दिख रहा असर : ठंडी का असर सड़कों पर भी दिखने लगा है. सात बजने के साथ ही सड़कों पर आवागमन एक तरफ जहां काफी कम हो जा रहा है, वहीं बाजार की अधिकतर दुकानें भी बंद हो जा रही हैं. मुहल्लों की सड़कों पर तो सन्नाटा हो जा रहा है. लोग समय पर अपने-अपने घर लौट जा रहे हैं. दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर शाम छह बजे के बाद ही सन्नाटा दिख रहा है.
मौसम मापक यंत्र खराब होने के कारण नहीं मिली सही जानकारी : मौसम की स्थिति मापने के लिए पूर्वी चंपारण में मोतिहारी कलेक्ट्रेट और रक्सौल में लगा मौसम मापक यंत्र (एडब्लयूएस) खराब है. कलेक्ट्रेट के सामने कैंपस में लगा मौसम मापक यंत्र का डिसप्ले बोर्ड बरामदे पर लगाया गया है, जिसपर कुछ भी डिसप्ले नहीं हो रहा है. बाहर से आनेवाले लोग डिसप्ले बोर्ड से भी मौसम के संदर्भ में आकलन करते थे, जिसके खराब होने से मौसम की सही जानकारी नहीं मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




