डायट में 100 सीटों की हो सकती है बढ़ोतरी
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
भविष्य में 200 सीट पर होगा नामांकन एनसीटीइ की टीम ने किया डायट का निरीक्षण लाइट ऑफ सीटी बनाने की है योजना मोतिहारी : डायट मोतिहारी में 100 सीट बढ़ने की उम्मीद है. सीट वृद्धि को लेकर एनसीटीइ की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को डायट का निरीक्षण किया. टीम में एमएस यूनिवर्सिटी गुजरात से […]
विज्ञापन
भविष्य में 200 सीट पर होगा नामांकन
एनसीटीइ की टीम ने किया डायट का निरीक्षण
लाइट ऑफ सीटी बनाने की है योजना
मोतिहारी : डायट मोतिहारी में 100 सीट बढ़ने की उम्मीद है. सीट वृद्धि को लेकर एनसीटीइ की दो सदस्यीय टीम ने मंगलवार को डायट का निरीक्षण किया. टीम में एमएस यूनिवर्सिटी गुजरात से आये प्रो आशुतोष विश्वाल व आंध्रप्रदेश से आये डाॅ शालिना पॉल ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया. निरीक्षण दल के सदस्यों ने बताया कि कॉलेज में 100 सीटों पर नामांकन लिया जाता है. 100 सीट और बढ़ाने के लिए डायट द्वारा एनसीटीइ को आवेदन दिया गया था.
उन्होंने बताया कि सीट बढ़ाने के लिए संस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर, बिल्डिंग व मनोबल का होना अनिवार्य है और इन शर्त्तों को डायट मोतिहारी पूरा करता है. उन्होंने बताया कि वे डायट के वर्ग कक्ष, पुस्तकालय, लैब, हॉस्टल के साथ-साथ संचालित वर्गों का मुआयना किया. अधिकारियों ने बताया कि वे अपना प्रतिवेदन एनसीटीइ को सौपेंगे. वहीं डायट के वरीय व्याख्याता उपेंद्र बैठा ने बताया कि इस संस्थान को लाइट ऑफ सीटी बनाने की योजना है. मौके पर प्राचार्य मदन प्रसाद, अरुण कुमार सहित डायट के सभी शिक्षक व कर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










