नगर थाने में बरामद चोरी का आभूषण व पुलिस गिरफ्त में आरोपित ़

मोतिहारी : सीआइबी समस्तीपुर टीम की कार्रवाई में सोमवार को दो नकली किन्नर सहित एक अवैध वेंडर पकड़े गये. जांच के दौरान सीआइबी टीम ने 13021 मिथिला एक्सप्रेस से नकली किन्नर चकिया निवासी मधु एवं पुजा को रेल यात्रियों से जबरन पैसा वसूली करते पकड़ा. वही मिथिला में अवैध वेडिंग करते अभिनाश कुमार को हिरासत […]
मोतिहारी : सीआइबी समस्तीपुर टीम की कार्रवाई में सोमवार को दो नकली किन्नर सहित एक अवैध वेंडर पकड़े गये. जांच के दौरान सीआइबी टीम ने 13021 मिथिला एक्सप्रेस से नकली किन्नर चकिया निवासी मधु एवं पुजा को रेल यात्रियों से जबरन पैसा वसूली करते पकड़ा. वही मिथिला में अवैध वेडिंग करते अभिनाश कुमार को हिरासत में लिया.
55210 सवारी ट्रेन की महिला बॉगी मे अनधिकृत यात्रा करते श्री लाल प्रसाद, सुरेन्द्र खतइ, सोनू कुमार, प्रदीप पासवान, रमेश व अभय कुमार पकड़ा गया. सीआइबी टीम ने हिरासत में लिये गये सभी को बापूधाम मोतिहारी आरपीएफ को सौंप दिया. इसकी पुष्टि करते आरपीएफ इंस्पेक्टर प्रदीप वर्णवाल ने बताया कि सभी को न्यायिक हिरासत में बेतिया रेल न्यायालय भेज दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




