संवेदक द्वारा बनाये गये है ं 500 फर्जी उपभोक्ता

Updated at : 06 Dec 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन
संवेदक द्वारा बनाये गये है ं 500 फर्जी उपभोक्ता

एक प्रशाखा का मीटर दूसरे प्रशाखा में लगाया मोतिहारी : बिजली विभाग के कार्य एजेंसी द्वारा व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी का मामला जांच में उजागर हुआ है. मामले को ले अधीक्षण अभियंता जे.के भानू ने कार्यपालक अभियंता मोतिहारी प्रमंडल को संवेदक सुधीर कुमार उर्फ झुन्नू तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. […]

विज्ञापन

एक प्रशाखा का मीटर दूसरे प्रशाखा में लगाया

मोतिहारी : बिजली विभाग के कार्य एजेंसी द्वारा व्यापक पैमाने पर गड़बड़ी का मामला जांच में उजागर हुआ है. मामले को ले अधीक्षण अभियंता जे.के भानू ने कार्यपालक अभियंता मोतिहारी प्रमंडल को संवेदक सुधीर कुमार उर्फ झुन्नू तिवारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है. पत्र में कहा गया है कि शिकायत की जांच कमेटी गठित कर की गयी, जिसमें भारी अनियमितता सामने आयी. इसमें संवेदक श्री तिवारी द्वारा अवैध वसूली के साथ फर्जी कागजात बना मीटर का अधिष्ठापन किया गया है. यही नहीं बगैर अनुमति के एक प्रशाखा का मीटर दूसरे प्रशाखा में लगा कर मोटी राशि की
वसूली की गयी है
जो गंभीर मामला है. पत्र में कहा गया है कि फर्जी रसीद पर 400-500 उपभोक्ता भी बनाये गये है जो कहां है नहीं मिल रहे हैं. एकरारनामा मोतिहारी प्रमंडल से बना है और भुगतान भी उक्त प्रमंडल से हुआ है. ऐसे में कारवाई की जिम्मेवारी मोतिहारी प्रमंडल को बनता है. अधीक्षण अभियंता जे.के भानू ने प्राथमिकी दर्ज कर विभाग को सूचित करने का निर्देश दिया है. यहां बता दें कि प्रभात खबर दैनिक में पिछले बुधवार को सात हजार उपभोक्ता ट्रेसलेश शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन