कैशलेस व्यवस्था से समाप्त होगा भ्रष्टाचार : राधामोहन

चकिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कैश लैश व्यवस्था लाना चाहते है ताकि आतंकवाद, नक्सलवाद व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और कालाधन बाहर आये. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने चकिया स्थित मध्य विद्यालय बालक के प्रांगण में डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रविवार को कहीं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश […]
चकिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कैश लैश व्यवस्था लाना चाहते है ताकि आतंकवाद, नक्सलवाद व भ्रष्टाचार पर अंकुश लगे और कालाधन बाहर आये. उक्त बातें केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने चकिया स्थित मध्य विद्यालय बालक के प्रांगण में डिजिटल भुगतान प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रविवार को कहीं. उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में पहले आईएसआई के माध्यम से जाली नोट छपता था जिसे नेपाल व बांग्लादेश के रास्ते भारत में खपाया जाता था.
नकली नोट से कश्मीर में युवकों को गुमराह कर सेना पर पत्थरबाजी कराया जाता था जो नोटबंदी के साथ समाप्त हो गयी है. उन्होंने कहा कि नया नोट वैज्ञानिक तरीके से बनाया गया है जिसका नकली बनाना संभव नहीं है. उन्होंने कहा कि 60 साल तक देश में एक ही परिवार की सत्ता थी, जिन्हें जौ और गेहूं की बाली में अंतर दिखायी नहीं देता लेकिन मोदी सरकार ने ढ़ाई साल के शासनकाल में कर दिखाया वह पूर्व के सत्ताधारियों द्वारा नहीं किया गया था. कैश लेश मशीन के तहत यूएसएसटी स्वीप मशीन, डेबिट कार्ड सहित अन्य साधन के अलावा मोबाइल बैंकिंग का लाभ मिलेगा. एयरटेल के अधिकारी मनीष सिन्हा ने मोबाइल बैकिंग के बारे में विस्तृत जानकारी दी. मौके पर विधायक श्यामाबाबू यादव, सचिंद्र सिंह, नपं के उपमुख्य पार्षद हरजीत सिंह राजू, प्रमुख अशोक शर्मा, बीडीओ शशिकांत प्रसाद, श्यामा तोदी, राजेंद्र सिंह, अजय उपाध्याय, मोहन भार्गव आदि ने कार्यक्रम को संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




