कैशलेस लेन-देन को लगेगी एक हजार मिनी एटीएम

Updated at : 05 Dec 2016 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
कैशलेस लेन-देन को लगेगी एक हजार मिनी एटीएम

मोतिहारी : नोट बंदी से परेशान ग्राहकों की सुविधाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक मिनी एटीएम की संख्या बढ़ायेगी. कैस लेस लेन-देन प्रोत्साहन के लिए एसबीआइ ने एक हजार नयी मिनी एटीएम लगाने का लक्ष्य रखा है. एसबीआइ प्रधान कार्यालय पटना के मुख्य प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे पूर्व पांच सौ मिनी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : नोट बंदी से परेशान ग्राहकों की सुविधाओं के लिए भारतीय स्टेट बैंक मिनी एटीएम की संख्या बढ़ायेगी. कैस लेस लेन-देन प्रोत्साहन के लिए एसबीआइ ने एक हजार नयी मिनी एटीएम लगाने का लक्ष्य रखा है. एसबीआइ प्रधान कार्यालय पटना के मुख्य प्रबंधक दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि इससे पूर्व पांच सौ मिनी एटीएम लगाये गये हैं.

जल्द ही एक हजार मिनी एटीएम और लगायी जायेगी. पॉश मशीन की जानकारी देते कहा कि किसी भी बैक के डेविट एवं क्रेडिट कार्ड से कैसलेस खरीदारी का भुगतान किया जा सकता है. साथ ही जरूरत पड़ने पर दो हजार तक राशि निकाली जा सकती है. बताया कि एसबीआई के पॉश मशीन में ग्राहक किसी भी बैक के कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं.
इसके लिए किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं लगेगा.31 दिसंबर तक सरकार ने विभिन्न बैकों की एटीएम प्रयोग पर लगने वाले शुल्क को फ्री कर दिया है.
31 दिसंबर तक विभिन्न बैकों की एटीएम के प्रयोग पर शुल्क फ्री
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन