मोतिहारी, सीतामढ़ी व लखनऊ जेल में रह चुका है शमीम

रक्सौल : अशमीम को कई कांडों में भारतीय पुलिस तलाश कर रही है और उसकी गुनाहों की फेहरिस्त लंबी है. लेकिन अब तक वह भारत के तीन जेलों की यात्रा कर चुका है. सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना के एक मामले में शमीम 2002 से 2008 तक सीतामढ़ी जेल में रह चुका है तो पूर्वी […]
रक्सौल : अशमीम को कई कांडों में भारतीय पुलिस तलाश कर रही है और उसकी गुनाहों की फेहरिस्त लंबी है. लेकिन अब तक वह भारत के तीन जेलों की यात्रा कर चुका है. सीतामढ़ी जिला के बैरगनिया थाना के एक मामले में शमीम 2002 से 2008 तक सीतामढ़ी जेल में रह चुका है तो पूर्वी चंपारण के मेहसी थाना कांड संख्या 50/14 में शमीम मोतिहारी जेल में बंद था.
इतना हीं नहीं शमीम उत्तर प्रदेश की राजधानी में स्थित लखनउ जेल में आठ माह तक रह चुका है. उस पर मुख्य रूप से मोतिहारी टाउन, बैरगनिया, फेनहारा, मेहसी, लखनउ व हरदोई थाना में मामला दर्ज है और लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस उसे खोज रही थी. अब जबकि उसकी गिरफ्तारी नेपाल पुलिस द्वारा की गयी तो भारतीय पुलिस को यह इंतजार था कि शमीम भारत आयेगा. लेकिन नेपाल पुलिस ने इसमें अड़ंगा लगा दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




