हथियार के बल पर आभूषण व्यवसायी से छह हजार की लूट
Updated at : 02 Dec 2016 5:17 AM (IST)
विज्ञापन

जेवर का झोला समझ सब्जी का झोला भी लूटा तेतरिया से दुकान बंद कर लौट रहे थे मारपीट कर दुकान की चाबी व मोबाइल भी लूटी मधुबन : थाना क्षेत्र के घेघवा भगवानपुर गढीमाई स्थान के पास हथियार बंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर छह हजार नकदी व मोबाइल लूट ली. […]
विज्ञापन
जेवर का झोला समझ सब्जी का झोला भी लूटा
तेतरिया से दुकान बंद कर लौट रहे थे
मारपीट कर दुकान की चाबी व मोबाइल भी लूटी
मधुबन : थाना क्षेत्र के घेघवा भगवानपुर गढीमाई स्थान के पास हथियार बंद अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से हथियार के बल पर छह हजार नकदी व मोबाइल लूट ली. घटना के बाबत पीड़ित दुकानदार विशाल कुमार ने थाने में आवेदन देकर अज्ञात तीन अपराधियों के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दुकानदार विशाल कुमार ने बताया कि वे शाम करीब पौने छह बजे तेतरिया बाजार स्थित अपनी दो दुकानें शुभ लक्ष्मी व मां भगवती ज्वेलर्स बंद कर अपने भाई प्रेम कुमार केे साथ टीभीएस मोपेड गाड़ी से अपने घर सरैया गांव लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने आगे से घेर कर पिस्टल कनपट्टी पर सटाकर पॉकेट से छह हजार कैश छीन लिया.
अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी से दोनों दुकान की चाबी व दुकान के सटर के चाबी भी छीन लिया. इसके अलावा एड्रवायड माेबाइल जिसमें एयरटेल व आइडिया का सिम लगा था, उसे भी छीन लिया. अपराधियों ने जेवर का झोला समझ सब्जी भरा झोला भी छीन लिया व मधुबन की तरफ भाग निकले. अपराधियों ने दोनों भाइयों को बुरी तरह से मारा पीटा भी.
सूचना पर मधुबन सर्किल के इंस्पेक्टर कन्हैया प्रसाद व प्रभारी थानाध्यक्ष विद्यानंद राम ने घटना स्थल का जायजा लिया. पकड़ीदयाल एएसपी विजय कुमार ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.
एएसपी ने कहा कि अपराधियों तक पहुंचने के लिये वैज्ञानिक तरीके अनुसंधान किया जा रहा है. बहुत जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्त में होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




